सिपाही निकला चोर, सट्टे का कर्जा उतारने चुराई रायफल-मैगजीन, गिरफ्तार

Marut raj | Dec 12, 2024, 17:46 IST
Share
Constable who stole rifle arrested in Kawardha district the sootr
Constable who stole rifle arrested in Kawardha district the sootr

Constable who stole rifle arrested : कवर्धा मुख्यालय कैंप से एक इंसास राइफल, 20 राउंड कारतूस और मैगजीन चोरी होने के मामले का खुलासा हो गया है।

Constable who stole rifle arrested : मुख्यालय कैंप से एक इंसास राइफल, 20 राउंड कारतूस और मैगजीन चोरी होने के मामले का खुलासा हो गया है। चोर और कोई नहीं, बल्कि सिपाही ही निकला। कवर्धा का है। यहां पिछले ही महीने3 नवंबर 2024 को 17वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल ( CAF ) के सरेखा स्थित मुख्यालय कैंप से एक इंसास राइफल, 20 राउंड कारतूस और मैगजीन चोरी हो गई थी।

रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें

ऐसे दिया चोरी की वारदात को अंजाम

जानकारी के अनुसार नरोत्तम रात्रे 17वीं बटालियन में आरक्षक था। वह वर्तमान में चिकपाल कैंप, थाना कटेकल्याण दंतेवाड़ा जिला में पदस्थ था। सिपाही ऑनलाइन जुआ और सट्टा खेलने का आदी था। उसके ऊपर लगभग 4 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए ही उसने इस चोरी की योजना बनाई।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

सिपाही ने चोरी से पहले 1 महीने का अवकाश लिया था और इस दौरान सरेखा कैंप में 15 दिन तक रुका था। यहां उसने कैंप की रेकी कर रायफल चोरी की योजना बनाई। घटना के दिन यानी 3 नवंबर 2024 को आरोपी ने बाइक लेकर सरेखा कैंप पहुंचकर चोरी की। वहइस कैंप में तैनात रह चुका था। इसका उसने फायदा उठाया। उसने इंसास रायफल, मैगजीन और 20 राउंड कारतूस चुरा लिए।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

इस तरह पकड़ा गया आरोपी

घटना की जानकारी तब मिली जब जवानों ने गार्ड रूम में लौटकर हथियारों की जांच की। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित की गई। इस टीम में थाना प्रभारी कवर्धा, साइबर सेल प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

GP सिंह फिर IPS अफसर, गृह मंत्रालय ने जारी किया बहाली का आदेश

चोरी की गई राइफल को लौटाने के लिए आरोपी ने कई अलग-अलग नंबरों से फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की।.टीम ने आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए नंबरों की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई रायफल, कारतूस और मैगजीन बरामद कर ली गई।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • कवर्धा न्यूज
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • बर्खास्त सिपाही गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा