MP में प्रिंसिपल डॉ. उषा खरे ने KBC में जीते थे 25 लाख रुपए, अब इन पैसों से अपने स्कूल में बनवाई रोबोटिक्स लैब

Vikram Jain | Jul 23, 2024, 18:13 IST
Share
Bhopal Principal Dr. Usha Khare built robotics lab school
Bhopal Principal Dr. Usha Khare built robotics lab school

मध्‍य प्रदेश के भोपाल स्थित जहांगीराबाद गर्ल्स स्कूल में प्राचार्य डॉ. उषा खरे ने मिसाल पेश की है। इन्होंने केबीसी में जीते 25 लाख रुपए से स्कूल में रोबोटिक्स लैब बनवाई है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद गर्ल्स स्कूल की प्राचार्य डॉ. उषा खरे ने अपने स्कूल में रोबोटिक्स लैब बनवाई है। प्राचार्य डॉ. उषा खरे ने यह लैब कौन बनेगा करोड़पति शो ‘कर्मवीर’ स्पेशल एपिसोड में जीते 25 लाख रुपए से बनवाई है। लैब निर्माण में वोडाफोन कंपनी ने भी सहयोग किया है।

मंगलवार को मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. उषा खरे और आयुक्त लोक शिक्षण शिल्पा गुप्ता भी मौजूद थीं। प्राचार्य डॉ. उषा खरे के इस अनूठे कदम से राजधानी का सरकारी स्कूल हाईटेक स्कूलों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

KBC में डॉ. उषा खरे जीतीं थीं 25 लाख रुपए

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद में स्थित शासकीय उमा कन्या विद्यालय की प्राचार्य डॉ उषा खरे ने चार साल पहले कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के कर्मवीर में 25 लाख रुपए जीते थे। कार्यक्रम में डॉ. उषा खरे और महाराष्ट्र के सोलापुर जिला परिषद के प्राइमरी टीचर रणजीत सिंह नजर आए थे। डॉ. उषा खरे और रणजीत सिंह ने अमिताभ बच्चन के 14 प्रश्नों के सही जवाब देकर 50 लाख रुपए की राशि जीती थी। 50 लाख की जीती रकम में से आधी राशि 25 लाख रुपए डॉ. उषा खरे को मिले थे। इसी राशि से स्कूल में ये लैब बनवाई गई है।

ये खबर भी पढ़ें...MP NEWS : नकली टीआई गिरफ्तार , थ्री-स्टार वाली वर्दी में चला रहा था कार, जानें पूरा मामला

पहले बस खरीदना चाहती थीं डॉ. उषा खरे

डॉ. उषा खरे के मुताबिक केबीसी में जीते 25 लाख रुपए से पहले स्कूल के लिए बस खरीदने की योजना बनाई थी। दरअसल, साधन के अभाव में बहुत सारी लड़कियां स्कूल आने से वंचित रह जाती हैं। ये भोपाल के अलग-अलग इलाकों से 5- 8 किलोमीटर से स्कूल पैदल आती हैं। ऐसे में मैडम वाहन सुविधा उपलब्ध कराना चाहती थीं। लेकिन लेकिन, जैसी बस वे चाह रही थी वो 25 लाख रुपए में नहीं आ रही थी। मैंटेनेंस खर्च भी ज्यादा आ रहा था। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने लैब बनवाने का फैसला लिया।

AI के बारे में जान पाएंगी छात्राएं

इस लैब में छात्राओं को एआई से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। कैसे 21वीं सदी में एआई काम कर रहा है। इसके अलावा साइंस में उसका क्या योगदान है। इन सारी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल पाएगी। इसके अलावा स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • जहांगीराबाद गर्ल्स स्कूल भोपाल
  • प्राचार्य डॉ. उषा खरे
  • केबीसी में जीते पैसे से स्कूल में बनवाई लैब
  • प्राचार्य डॉ. उषा खरे ने बनवाई लैब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती