भोपाल में बढ़ा सुलभ शौचालय का शुल्क, कांग्रेस बोली शहर में भोजन से महंगा शौचालय

Sanjay Dhiman | Jul 18, 2025, 17:30 IST
Share
congress against hike rates
Photograph: (the sootr)

भाजपा नगर निगम द्वारा पब्लिक टायलेटस का शुल्क छह रुपए से बढ़ाकर 10 रूपए कर दिया गया है। इस निर्णय का कांग्रेस द्वारा विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जा रहा है। इस निर्णय को स्वच्छता अभियान पर असर डालने वाला भी बताया जा रहा है।

राजधानी भोपाल में सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग अब महंगा होने वाला है। शहर में पब्लिक टायलेटस के उपयोग का शुल्क अब छह रूपए से बढ़ाकर 10 रूपए कर दिया गया है। नगर निगम जहां इस निर्णय को खुल्ले पैसे की समस्या से निजात बता रहा है तो विपक्षी दल कांग्रेस ने इस निर्णय का खुलकर विरोध प्रारंभ कर दिया है।

कांग्रेस के पार्षदों का कहना है कि इस निर्णय से आम आदमी की जेब पर असर पडे़गा। इससे शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के प्रभावित होने की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है।

एमआईसी में प्रस्ताव पास, 25 सुलभ शौचालय में बढे़गा शुल्क

पब्लिक टायलेटस (सुलभ शौचालय) में शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव भोपाल नगर निगम की मेयर इन कौंसिल (MIC) की बैठक में पास कर दिया गया है। इस प्रस्ताव के पास हो जाने के बाद भोपाल शहर में सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित किए जा रहे 25 पब्लिक टायलेटस की फीस बढ़ाने की अनुमति प्रदान की गई है। सुलभ इंटरनेशनल ने शुल्क को छह रूपए से बढ़ाकर दस रुपए करने की मांग की थी, जिसे एमआईसी ने मंजूरी दे दी है।

यह खबरें भी पढ़ें..

MP News: 8 करोड़ का बैंक धोखाधड़ी मामलाः आरोपी को 19 साल बाद CBI ने हाईटेक इमेज टूल्स से इंदौर से पकड़ा

भारतमाला मुआवजा घोटाला: हाईकोर्ट ने 4 आरोपियों को दी जमानत,अब तक 10 गिरफ्तार

खुल्ले पैसे की समस्या का बहाना

नगर निगम और सुलभ इंटरनेशनल द्वारा इस शुल्क वृद्धि को लेकर जो तर्क दिए जा रहे है वो लोगों के गले नहीं उतर रहे है। एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल ने इस शुल्क वृद्धि को लेकर कहा कि यह फैसला सालों बाद लिया गया है। इसके अलावा अभी तक सुलभ काम्प्लेक्स व अन्य पब्लिक टायलेटस में खुल्ले पैसो की समस्या आती थी।

लोग हमेशा सही रकम लेकर नहीं आते थे, जिससे कई बार परेशानियां आती थी। एमआईसी मेंबर बघेल ने इस शुल्क वृद्धि को जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस नई व्यवस्था से पब्लिक टॉयलेट्स का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।

शुल्क वृद्धि और उसके असर को ऐसे समझें

  • भोपाल में सार्वजनिक शौचालयों का शुल्क 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये किया गया है।
  • सुलभ इंटरनेशनल ने 25 स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट्स के लिए शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव दिया था।
  • कांग्रेस ने इस निर्णय का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया और इसे आम आदमी पर बोझ बताया।
  • कांग्रेस का कहना है कि शुल्क वृद्धि से स्वच्छता अभियान पर निगेटिव इंपैक्ट पड़ेगा, क्योंकि लोग खुले में शौच करेंगे।
  • नगर निगम परिषद की बैठक में 24 जुलाई को इस प्रस्ताव का विरोध करने की योजना बनाई गई है।


कांग्रेस सुलभ काॅम्पलेक्स के सामने किया प्रदर्शन

भोपाल नगर निगम की एमआईसी द्वारा की गई इस शुल्क वृद्धि को लेकर कांग्रेस विरोध में उतर आई है। शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवाजी नगर स्थित सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेसियों का कहना था कि दीनदयाल रसोई में 5 रूपए में खाना मिल रहा है, जबकि शौचालयों का शुल्क बढ़ाकर 10 रूपए कर दिया गया है। यह आम जनता के लिए एक बड़ा बोझ होगा। कांग्रेस पार्षद योगेंद्र सिंह गुडडू चाैहान ने कहा कि इस निर्णय से शहरवासी परेशान होंगे। यह निर्णय अव्यवहारिक है।

यह खबरें भी पढ़ें..

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम

सीएम मोहन यादव 19 जुलाई तक स्पेन दौरे पर रहेंगे, इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम में होंगे शामिल

स्वच्छता अभियान पर पडे़गा असर

कांग्रेस ने इस शुल्क वृद्धि को लेकर कहा कि इस वृद्धि से शहर में चल रहा स्वच्छता अभियान प्रभावित हो सकता है। कांग्रेस पार्षद चाैहान ने कहा कि जब शुल्क बढे़गा तो कुछ लोग शौचालयों के उपयोग से कतराएंगे, और खुले में शौच को प्राथमिकता देंगे।

इससे शहर की स्वच्छता और सुंदरता दोनों प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि अभी भोपाल स्वच्छता के मामले में देश के बडे़ शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका है। इस शुल्क वृद्धि से यह रैंकिंग प्रभावित हो सकती है।

नगर निगम की बैठक में विरोध की घोषणा

नगर निगम द्वारा की जा रही शुल्क वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने इस निर्णय का विरोध करने की बात कही है। कांग्रेस ने कहा कि वो आगामी 24 जुलाई को नगर निगम परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव का विरोध करेगी। इस बैठक में कांग्रेस इस प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि परिषद बैठक में निर्णय वापस नहीं लिया जाता है तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। Bhopal

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • भोपाल नगर निगम
  • MP
  • Bhopal
  • कांग्रेस पार्षद
  • एमआईसी मेंबर
  • सुलभ शौचालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई