भोपाल स्टेशन का होगा कायाकल्प, रेलवे के मेगा प्रोजेक्ट पर होंगे करोड़ों खर्च

Amresh Kushwaha | Jul 17, 2024, 14:01 IST
Share
भोपाल स्टेशन
भोपाल स्टेशन

भोपाल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। भविष्य में जब आप स्टेशन जाएंगे तो आपको प्रदेश के बड़े मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। सरकार भारतीय रेलवे के इस मेगा प्रोजेक्ट पर करोड़ों रुपए खर्च करेगी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सरकार भोपाल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने जा रही है। यह कायाकल्प पीपीपी मोड पर किया जाएगा। इसे भोजपुर मंदिर की डिजाइन दी जाएगी।

करोड़ों रुपए होंगे खर्च

इस बड़े प्रोजेक्ट पर सरकार करीब 150 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसमें रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग और पुरानी बिल्डिंग को मिलाकर नया रूप दिया जाएगा। इस पुनर्निमाण में रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का आकार बढ़कर 6 हजार 532 वर्ग मीटर हो जाएगा। फिलहाल यह 4 हजार 238 वर्ग मीटर है।

जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना के तहत भोपाल रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म को जोड़कर एयर कॉन्कोर्स बनाया जाएगा। इसका आकार ढाई हजार वर्गफीट होगा। इसकी लंबाई 90 मीटर और चौड़ाई 72 मीटर होगी।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की मिलेगी सौगात

भोपाल को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की भी सौगात मिल सकती है। पश्चिम मध्य रेल की जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय ने कहा कि भोपाल की भौगोलिक स्थित के मुताबिक यह मेन ट्रैक पर है। इसलिए विभन्न मंडलों की दी जाने वाली वंदे भारत स्लीपर में से कुछ यहीं से होते हुए जाएंगी।

निशातपुरा रेलवे स्टेशन जल्द होगा शुरू

साथ ही उन्होंने कहा कि निशातपुरा का रेलवे स्टेशन जल्द शुरू किया जाएगा। इस स्टेशन पर ट्रेनों का हॉल्ट करने के लिए प्रस्ताव दिए जा चुके हैं। जैसे ही हॉल्ट की मंजूरी मिलेगी, वैसे ही इस रेलवे स्टेशन को शुरू कर दिया जाएगा।

जीएम ने की चप्पे-चप्पे की जांच

पश्चिम मध्य रेल की जनरल मैनेजर शोभना बंदोपाध्याय ने भोपाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उपाध्याय ने इस दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट का प्लान देखा। इतना ही नहीं उन्होंने रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से सुविधाओं की जानकारी विस्तार से ली।

बंदोपाध्याय ने भोपाल रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा जांचा। उन्हें प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर संचालित रेस्टोरेंट में भारी गंदगी मिली। ये देखकर वे नाराज भी हुई। उन्होंने रेस्टोरेंट के संचालक को खाने की क्वालिटी सुधारने और साफ-सफाई के निर्देश दिए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bhopal News
  • Bhopal News The Sootr
  • Bhopal News in Hindi
  • Mp breaking news
  • bhopal news hindi
  • bhopal station
  • mp breaking
  • Bhopal station rejuvenated
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई