भोपाल में टेलर ने दुकान में लगाया फिलिस्तीन झंडा, गिरफ्तार, शुक्रवार को कोर्ट में करेंगे पेश
Jitendra Shrivastava | Aug 15, 2024, 23:57 IST
thesootr
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक ने अपनी दुकान पर फिलिस्तीन का झंडा लगा लिया। यह दुकान हनीफ खां की है जो न्यू फैशन लेडीज टेलर्स के नाम से अपनी दुकान संचालित करता है। फिलहाल पुलिस ने युवक हनीफ को गिरफ्तार कर लिया है...
राजधानी भोपाल में एक मामला सामने आया है। इसमें लेडिज टेलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले युवक हनीफ खां ने अपनी दुकान पर फिलिस्तीन का झंडा लगा लिया। ये दुकान पीजीबीटी कॉलेज रोड के पास स्थित है। गुरुवार दोपहर उसने अपनी दुकान में फिलिस्तीन का झंडा लगा लिया। स्थानीय लोगों ने जब फिलिस्तीन का झंडा उसकी दुकान पर लगा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने झंडा निकलवा कर हनीफ को गिरफ्तार कर लिया।
भोपाल के डीआईजी बंगला क्षेत्र में एक टेलर ने दुकान में गुरुवार, 15 अगस्त को फिलिस्तीन का झंडा लगा दिया। लोगों ने टेलर की दुकान पर एक तरफ भारत का और दूसरी तरफ फिलिस्तीन का झंडा लगा देखा तो पुलिस को सूचना दी। गौतम नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान से फिलिस्तीन का झंडा जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है। टेलर हनीफ खां के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। सूचना के बाद बड़ी संख्या में संघ और बीजेपी के नेता थाने पहुंच गए।
गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया कि 40 साल के हनीफ खां की पीजीबीटी कॉलेज रोड के पास न्यू फैशन लेडीज टेलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार, 15 अगस्त को उसने अपनी दुकान में फिलिस्तीन का झंडा लगा लिया था इसके बाद हिंदू समाज के लोग थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने सूचना के बाद फिलिस्तीन का झंडा जब्त कर टेलर हनीफ खां को हिरासत में ले लिया। गौतम नगर थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर हनीफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को हनीफ खां को अदालत में पेश किया जाएगा।
झंडा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया
शुक्रवार को आरोपी को अदालत में करेंगे पेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava