'भोपाल बनाम इंदौर, हंसी-मजाक में दिए बयान पर राजनीति हो रही है' ग्रोवर बोले- FIR कर लो... कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं पीछे नहीं हटने वाला

BP Shrivastava | Sept 12, 2023, 24:00 IST
Share
 'भोपाल बनाम इंदौर, हंसी-मजाक में दिए बयान पर राजनीति हो रही है' ग्रोवर बोले- FIR कर लो... कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं पीछे नहीं हटने वाला
'भोपाल बनाम इंदौर, हंसी-मजाक में दिए बयान पर राजनीति हो रही है' ग्रोवर बोले- FIR कर लो... कोई फर्क नहीं पड़ता, मैं पीछे नहीं हटने वाला

ग्रोवर ने कहा कि भोपाल बनाम इंदौर पर हंसी-मजाक में दिए गए बयान पर अनावश्यक राजनीति हो रही है। कोई भी एफआईआर कर लो। केस कर लो। कोई फर्क नहीं पड़ता है।

INDORE/BHOPAL. स्वच्छता सर्वेक्षण पर सवाल उठा कर इंदौर की शीर्ष रैंक पर टिप्पणी करने वाले अश्नीर ग्रोवर ने नया बयान जारी किया है। ग्रोवर ने कहा कि भोपाल बनाम इंदौर पर हंसी-मजाक में दिए गए बयान पर अनावश्यक राजनीति हो रही है। कोई भी एफआईआर कर लो। केस कर लो। कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं पीछे हटने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मुझे धमकाया नहीं जाएगा। जहां कुछ नहीं है, वहां मुद्दा ना बनाएं। हालांकि अब ग्रोवर ने इंदौरियों को सुपर स्मार्ट बताया है। साथ ही कहा- मैं जब चाहूं, जितनी बार चाहूं इंदौर आऊंगा और इंदौरी मेहमान नवाजी पर मुझे भरोसा है।

latter 7.jpg
latter 7.jpg

'किसी भी राजनेता के लिए खेद नहीं'

भारतपे के संस्थापक ग्रोवर ने नई पोस्ट में कहा कि भोपाल बनाम इंदौर पर हंसी-मजाक में दिए गए बयान में जहां दर्शकों को मजा आया, कोई अपराध नहीं था। अनावश्यक राजनीति हो रही है। किसी भी राजनेता के लिए खेद नहीं। ग्रोवर ने आगे कहा, एफआईआर कर लो, केस कर लो। कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं पीछे हटने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मुझे धमकाया नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, जहां कुछ नहीं है, वहां लोग मुद्दा ना बनाएं।

इंदौरियों का सुपर स्मार्ट बताया, विरोधियों को चेताया

ग्रोवर ने कहा, यह चुनावी साल हो सकता है, लेकिन लोग समझदार हैं। इंदौरी लोग... सुपर स्मार्ट हैं। उन्होंने एक तरह से विरोधियों को चेतावनी दी और कहा, मैं जब चाहूं और जितनी बार चाहूं इंदौर आऊंगा। इंदौरी मेहमान नवाजी पर मुझे भरोसा है।

'भोपाल को निचले स्तर पर रखना बेईमानी'

ग्रोवर ने कहा कि भोपाल बनाम इंदौर की बात करें, तो मेरा पसंदीदा शहर भोपाल ही है। मेरे लिए भोपाल को निचले स्तर पर रखना बेईमानी होगी। भोपाल को लेकर ग्रोवर ने कहा कि मुझे लगता है कि यह ना केवल मध्यप्रदेश का बल्कि भारत का सबसे अच्छा शहर है।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Indore on top in cleanliness survey
  • Ashneer Grover raised questions on cleanliness survey
  • Bhopal vs Indore program
  • स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर टॉप पर
  • अश्नीर ग्रोवर ने स्वच्छता सर्वेक्षण पर उठाए सवाल
  • भोपाल बनाम इंदौर कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग