मौसम ने भोपाल में तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड, नमी ज्यादा और हवा धीमी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंची
Pratibha Rana | Jan 03, 2024, 24:00 IST
मौसम ने भोपाल में तोड़ा 72 साल का रिकॉर्ड, नमी ज्यादा और हवा धीमी, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, विजिबिलिटी 10 मीटर तक पहुंची
नया साल आते ही प्रदेश कोहरे से ढक गया है। भोपाल में मंगलवार सुबह 4:30 बजे से 8 बजे तक विजिबिलिटी महज 10 मीटर रह गई थी। 72 साल में पहली बार है, जब इतने लंबे समय तक इतनी कम विजिबिलिटी रही।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड (MP weather) पड़ रही है। प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा (MP Dense Fog) छाया हुआ है। राजधानी में मंगलवार ( 2 जनवरी) सुबह 10 मीटर की दूरी भी दिखाई नहीं दे रही थी। कई जगहों पर बादल छाए रहे। वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश (MP Rain) होने की आशंका जताई है।
मध्यप्रदेश कोहरे के आगोश में है। कड़ाके की ठंड पड़ रही है, (MP Weather update) बादल सूरज को ठीक से झांकने तक नहीं दे रहे हैं। भोपाल में 2 जनवरी सुबह 4:30 बजे से 8 बजे तक विजिबिलिटी महज 10 मीटर (Bhopal visibility 10 meters in 3 hrs) रह गई थी। ये 72 साल में पहली बार है, जब इतने लंबे समय तक इतनी कम विजिबिलिटी रही। बता दें, इससे पहले 2020 में भी 10 मीटर विजिबिलिटी रही थी, लेकिन तब सिर्फ कुछ देर के लिए ऐसा रहा था। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में 29 दिसंबर की रात में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी शुरू हो गई। आज भी सर्द हवा चलने से कोल्ड-डे की स्थिति भी बनेगी।
![WhatsApp Image 2024-01-03 at 8.29.19 AM.jpeg]()
ये खबर भी पढ़िए...
एक साल में पूरे देश में लागू होंगे नए क्रिमिनल जस्टिस कानून, 26 जनवरी से पहले होंगे नोटिफाई
भोपाल में कोहरे का असर फ्लाइट्स और ट्रेनों में भी देखने को मिल रहा है, जिससे यात्रियों में निराशा है। दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट या दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो फ्लाइट 7-8 घंटे लेट पहुंच रही हैं। यात्री ट्रेनों पर भी कोहरे का असर हुआ है। ट्रेनें 3 घंटे से लेकर 23 घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी दो से तीन दिन प्रदेशभर में कोहरा और छा सकता है। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है।
मध्य प्रदेश में तेज ठंड का दौर जारी है। सोमवार को कई जिलों में तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, दतिया, सतना, छतरपुर जिलों में तीव्र शीतल दिन रह सकता है, जबकि चंबल संभाग की जिले और शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना में शीतल दिन रह सकता है। रीवा संभाग के जिलों और विदिशा, रायसेन, भोपाल, ग्वालियर, सागर, मंदसौर में दृश्यता घटकर 50 मीटर से 500 मीटर के बीच रह सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और बढ़त रहने का दृष्टिकोण जारी किया है।
मंगलवार देर रात इंदौर सहित आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। एकाएक मौसम बदला और ठंडी तेज हवा चलने लगी, जिसके बाद रात में कई क्षेत्रों में बारिश हुई। रात लगभग 9 बजे के बाद कोहरा छाने लगा और रात में 2 बजे के बाद जोरदार बारिश हुई।
3 घंटे सिर्फ 10 मीटर रही विजिबिलिटी
WhatsApp Image 2024-01-03 at 8.29.19 AM.jpeg
ये खबर भी पढ़िए...
एक साल में पूरे देश में लागू होंगे नए क्रिमिनल जस्टिस कानून, 26 जनवरी से पहले होंगे नोटिफाई
कोहरे की वजह से फ्लाइट- ट्रेनें लेट
शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश
इंदौर में आधी रात तेज बारिश, फिर घुल गई मौसम में ठंडक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman