भोपाल : 10 नवंबर के बाद ही तेज सर्दी, इस बार भी ऐसे ही ट्रेंड के आसार
Raj Singh | Nov 02, 2024, 08:23 IST
bhopal weather
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 10 नवंबर के बाद ठंड का दौर शुरू हो जाता है। यह सिलसिला पिछले ढाई दशक से चल रहा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है।
नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। इसके पहले ही मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी थी। वहीं राजधानी भोपाल में 10 नवंबर के बाद अच्छी ठंड पड़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। पिछले 25 साल में 18 बार ऐसा हो चुका है। यह सिलसिला इस बार भी जारी रहने की संभावना है। साल 1999 से 2023 तक नवंबर में सिर्फ सात बार कड़ाके की ठंड पड़ी है। बता दें कि इसका कारण यह है कि नवंबर में एक सप्ताह बाद या दूसरे पखवाड़े के आसपास विंड पैटर्न सेट हो जाता है। इसका दूसरा कारण यह है कि देश के उत्तरी हिस्से और पहाड़ों से ठंडी हवा नवंबर के दूसरे पखवाड़े के आसपास ही यहां आने लगती है। पश्चिमी विक्षोभ या बर्फबारी के कारण देश के उत्तरी हिस्से में मौसम बदलता है या बर्फबारी होती है। तभी वहां से यहां आने वाली हवा के कारण ठंड बढ़ जाती है। इस बार महीने के 10 या 12 दिन बाद अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।
बता दें कि शहर में दिवाली की रात कड़ाके की ठंड न पड़ने का ट्रेंड इस साल भी बरकरार रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रमोद कुमार रायकवार ने बताया कि रात का तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा की दिशा पश्चिमी रही। हल्की हवा चली, जिससे तापमान में गिरावट नहीं आई। दिन का तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है।
MP Weather : MP में सर्द हुई रातें, नवंबर में शुरू होगा कोल्ड अटैक!
सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट या बड़ा बदलाव नहीं होगा। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। इसके साथ ही रात का तापमान 15 से 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
घने कोहरे का दौर शुरू हो सकता है। रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। दूसरा सप्ताह में भी दिन के तापमान पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। रात का तापमान 14 डिग्री से 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। एक-दो दिन में इसमें बदलाव की संभावना है।
Mp Weather Update: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में 3 डिग्री गिरा पारा
तीसरा सप्ताह में राजधानी भोपाल में ठंडी हवाएं चलने लगेंगी। इससे रात के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस सप्ताह दिन के तापमान में भी गिरावट शुरू हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फबारी हुई तो रात का तापमान 13 डिग्री या उससे नीचे पहुंच सकता है।
चौथे सप्ताह में ठंड बढ़ने के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद दिन में भी ठंड शुरू होने की संभावना है। कोहरा भी छा सकता है। दो-तीन दिन तक रात का तापमान 10, 11 डिग्री के आसपास रह सकता है।
अगर पूरे प्रदेश यानी एमपी की बात करें तो यहां गुलाबी ठंड की शुरुआत होने से कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा है। लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर माह में बारिश के कारण मौसम बदलेगा और दिसंबर में कंपाने वाली ठंड दस्तक देगी। आईएमडी के अनुसार अलनीनो और डिपोल के असर के कारण प्रदेश में उम्मीद से कम ठंड पड़ेगी। अल नीनो प्रशांत महासागर के ऊपर जबकि डिपोल हिंद महासागर के ऊपर तटस्थ है।
बता दें कि अधिकांश जिलों में रातें ठंडी हो गई हैं और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इन दिनों प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया जा रहा है। कई दिनों से पचमढ़ी में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। जबकि खजुराहो में 38.2 डिग्री सेल्सियस और गुना में 37.1 डिग्री और नौगांव में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिवाली की रात नहीं रही ठंड
MP Weather : MP में सर्द हुई रातें, नवंबर में शुरू होगा कोल्ड अटैक!
नवंबर में कैसा रहेगा मौसम?
पहला सप्ताह
दूसरा सप्ताह
Mp Weather Update: मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में 3 डिग्री गिरा पारा
तीसरा सप्ताह
चौथा सप्ताह
प्रदेश में मौसम का क्या है मिजाज?
बता दें कि अधिकांश जिलों में रातें ठंडी हो गई हैं और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इन दिनों प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया जा रहा है। कई दिनों से पचमढ़ी में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। जबकि खजुराहो में 38.2 डिग्री सेल्सियस और गुना में 37.1 डिग्री और नौगांव में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman