अफसरों और माननीयों की जमीन के कारण अटक गया भोपाल पश्चिमी बाइपास प्रोजेक्ट, जानें किस- किसकी है जमीन

Raj Singh | Oct 05, 2024, 09:43 IST
Share
the sootr
the sootr

भोपाल पश्चिमी बाइपास प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण में अड़चनों के कारण रुका हुआ है। 40.90 किमी लंबे इस बाइपास के लिए 250 हेक्टेयर निजी जमीन का अधिग्रहण नहीं हो सका है, जिसमें कई रसूखदार लोगों की जमीनें शामिल हैं।

भोपाल का पश्चिमी बाइपास (Western Bypass) प्रोजेक्ट भूमि अधिग्रहण में आई रुकावटों के कारण अटका हुआ है। इस 40.90 किमी लंबे बाइपास (Western Bypass 40.90 km) के लिए 250 हेक्टेयर निजी जमीन अधिग्रहण करनी है, जिसमें पूर्व मंत्री, आईएएस अफसर, और बिल्डर्स जैसे रसूखदार लोगों की जमीनें शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट राजधानी के विकास के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में कई दिक्कतें आ रही हैं।

ये है भूमि अधिग्रहण की चुनौती

सरकारी नियमों के अनुसार, मार्च 2025 तक 80% निजी जमीन का पजेशन सरकार को लेना था, लेकिन अभी तक जमीन अधिग्रहण नहीं हो पाया है। कुल 3200 लोगों की निजी जमीन इस प्रोजेक्ट में अधिग्रहण के दायरे में आती है। इनमें पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ (Vijaylaxmi Sadho), पूर्व आईएएस अफसर मनोज श्रीवास्तव (Manoj Srivastava), और अन्य कई प्रभावशाली लोगों की जमीनें शामिल हैं।

इनकी हैं जमीनें

  1. पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ
  2. पूर्व आईएएस मनोज श्रीवास्तव
  3. सीए प्रमोद शर्मा
  4. नीलेश मारन
  5. आशा वर्मा
  6. मोती बिल्डर्स
  7. विंग कमांडर एसी वाजपेयी
  8. आयुष्मान डेवलपर्स (राजेश सर्राफ)
  9. धनविद्या रियलटर्स प्रा.लि. (नवीन कुमार जैन, अजय संतोष नागर)
  10. विवेकानंद विचारधाम शिक्षा और समाज कल्याण समिति (राजेश कुमार साहू)
    इसके अलावा और भी कई बड़े नाम हैं, जिन्होंने यहां जमीन खरीद रखी है।

प्रोजेक्ट से पड़ सकता है भोपाल के पर्यावरण पर असर

इस बाइपास के निर्माण से भोपाल के कई महत्वपूर्ण जल स्रोतों जैसे कोलार (Kolar), कलियासोत (Kaliyasot), और बड़ा तालाब (Bada Talab) पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सड़क विकास निगम (RDC) के अनुसार बाइपास इन जल स्रोतों से पर्याप्त दूरी पर है और उनका कैचमेंट क्षेत्र प्रभावित नहीं होगा। बाइपास के निर्माण के दौरान 3248 पेड़ काटे जाएंगे, लेकिन इसकी एवज में 90 हजार नए पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें 13 करोड़ रुपए का प्रावधान है।

ये भी खबर पढ़िए... भोपाल में बनेगा पहला रेडीमेड गारमेंट्स कॉम्प्लेक्स, 35 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा रोजगार

क्यों पड़ रही बाइपास की जरूरत

भोपाल के रिंग रोड (Ring Road) को पूरा करने और एयरपोर्ट (Airport) तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए यह बाइपास बेहद आवश्यक है। यह बाइपास भोपाल-जबलपुर एनएच 45 (Bhopal-Jabalpur NH 45) से होते हुए मंडीदीप और कोलार से होकर गुजरेगा, जिससे भोपाल-देवास मार्ग की दूरी 20 किमी तक कम हो जाएगी। बाइपास के तहत चार ग्रेड सेपरेटर (Grade Separator), एक आरओबी (ROB), 62 पुलिया, और अन्य संरचनाएं बनाई जाएंगी।

क्या बोले सांसद आलोक शर्मा

भोपाल के सांसद आलोक शर्मा (Alok Sharma) ने कहा कि वे इस प्रोजेक्ट को रुकने नहीं देंगे, चाहे इसके लिए किसी की भी जमीन अधिग्रहित करनी पड़े। यह बाइपास भोपाल की जरूरत है, और इसके बिना शहर का विकास रुक सकता है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • एमपी
  • मध्य प्रदेश
  • Alok Sharma
  • आलोक शर्मा
  • बड़ा तालाब
  • भोपाल सांसद आलोक शर्मा
  • भोपाल पश्चिमी बाइपास
  • Bhopal Western Bypass
  • Vijaylaxmi Sadho
  • कोलार बायपास
  • Kolar Bypass
  • भोपाल रिंग रोड
  • Bhopal Ring Road
  • भोपाल जबलपुर एनएच 45
बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?

By Ramanand Tiwari

बिप्लब देब का सख्त संदेश: गुटबाजी पर दी मोहलत, बड़ा सवाल, एमपी बीजेपी में फरमान मानेगा कौन?
अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा

By Ramanand Tiwari

अमित शाह के भोपाल दौरे में सौगातें ही नहीं, MP के सहकारिता मॉडल की भी होगी परीक्षा
IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

IPS रतन लाल डांगी मामले में नई जांच की तैयारी, हाईकोर्ट ने गृह सचिव और पुलिस मुख्यालय से मांगा जवाब
इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे

By Sanjay Gupta

इंदौर में अवैध होर्डिंग्स पर हाईकोर्ट ने कहा यह दुखद है कि अधिकारी आदेश का पालन नहीं कर रहे
अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी

By VINAY VERMA

अमित शाह के सामने भी नहीं सुलझा महानदी विवाद, साय-माझी की बैठक में बात आगे बढ़ी, फैसला अब भी बाकी
Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज

By

Rajasthan Top News: अजमेर में IAS अफसर ठगी का शिकार, तीन आरोपी मिले, रिपोर्ट दर्ज
दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा

By Umeshwari Baghel

दिल्ली में महानदी विवाद पर उच्चस्तरीय बैठक, छत्तीसगढ़-ओडिशा ने टकराव छोड़ आपसी सहमति पर जताया भरोसा