दूसरों से संबंध बनाने को कहता था पति, मना करने पर 50 हजार में दी बेटी की सुपारी

Aman Vaishnav | Jul 12, 2026, 08:11 IST
Share
भोपाल में दूसरों से संबंध बनाने को कहता था पति
भोपाल में दूसरों से संबंध बनाने को कहता था पति

भोपाल में दो महिलाओं से प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक महिला का पति उसे दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। वहीं दूसरी महिला को भी ब्लैकमेल कर दूसरों से संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल में दो महिलाओं ने गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
  • एक महिला ने पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है।
  • दूसरी महिला ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।
  • दोनों महिलाओं ने थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
  • अब वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर इंसाफ मांग रही हैं।

पहली महिला का आरोप

पहली पीड़िता का कहना है कि उसका पति पेशे से ठेकेदार है। महिला के अनुसार, पति उसे अलग-अलग अधिकारियों और परिवार के लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।

जब महिला ने इसका विरोध किया तो हालात और बिगड़ गए। उसका आरोप है कि उसे मारा-पीटा गया। खाना-पीना तक बंद कर दिया गया।

सबसे गंभीर आरोप उसकी तीन साल की बेटी को लेकर है। महिला का कहना है कि उसकी मासूम बेटी को भी जान से मारने की धमकी दी गई।

महिला ने 27 जून की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर उसे मारने की कोशिश की। इस हादसे में वह घायल हो गई थी।

दूसरी महिला की कहानी

वहीं दूसरी महिला मुख्य आरोपी को करीब 15 साल से जानती है। उसका आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे लंबे समय से ब्लैकमेल किया जा रहा था।

महिला का आरोप है कि इसी दबाव में उसे दूसरे लोगों से संबंध बनाने पर मजबूर किया जाता रहा। महिला के मुताबिक मामला यहीं नहीं रुका।

महिला ने बताया कि आरोपी ने पहली महिला और उसकी बेटी की हत्या के लिए दो युवकों को 50 हजार रुपए देकर तैयार किया था। मोबाइल नंबरों की जांच में यह साजिश उजागर हुई।

थाने से कमिश्नर दफ्तर तक

दोनों महिलाओं ने निशातपुरा थाना और महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

थक-हारकर शुक्रवार, 10 जुलाई को दोनों महिलाएं पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की।

पुलिस का जवाब

डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने कहा कि शिकायत के तथ्यों की जांच की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपत्तिजनक वीडियो वायरल

ये खबरें भी पढ़िए...

उज्जैन में महिला को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया, कपड़े फाड़े, बाल काटे, 11 पर FIR

क्राइम न्यूज : कॉलेज में एडमिशन लेने गई नाबालिग का रेहान ने पकड़ा हाथ, उर्दू में लिखा...

हेड कॉन्स्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़, कार में बंधक बनाकर पीटा

स्कूल में घुसकर शिक्षिका को जमीन पर पटका, गाड़ी तोड़ी, जान से मारने की दी धमकी

Tags:
  • भोपाल
  • क्राइम न्यूज
  • आपत्तिजनक वीडियो वायरल
  • जान से मारने की धमकी
  • ब्लैकमेल
  • महिला थाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज