इंदौर में बार-पब संचालक भूपेंद्र उर्फ पिंटू रघुवंशी ने किया सुसाइड, हनी ट्रैप में उलझने की बताई जा रही वजह
Sanjay Gupta | Aug 26, 2025, 14:06 IST
bhupendra-pintu-raghvanshi-suicide-honey-trap-gst-issues-indore
इंदौर के प्रसिद्ध बार-पब और रेस्टोरेंट संचालक भूपेंद्र उर्फ पिंटू रघुवंशी ने आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर रघुवंशी की मौत के लिए हनी ट्रैप की घटना को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
इंदौर के बार, पब व रेस्टोरेंट संचालक और शराब ठेकेदारी भी कर चुके भूपेंद्र उर्फ पिंटू रघुवंशी का निधन हो गया है। उन्होंने सुसाइड कर लिया है। इस घटना को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सुसाइड आखिर क्यों हुआ है। उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या की है। साथ ही मौत पक्की हो इसके लिए इंजेक्शन भी लगाया था। इन दोनों ही कारणों से उनकी मौत हुई है। दोनों ही तरीकों से इस बात की आशंका है कि वह पक्की मौत ही चाहते थे और बचने का कोई रास्ता नहीं छोड़ना चाहते थे।
सोशल मीडिया पर रघुवंशी की मौत के लिए हनी ट्रैप की घटना को जिम्मेदार बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि वह इस मामले में बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। सुबह उनके करीबियों को इसकी खबर लगी तो वह घर पहुंचे। बाद में पुलिस ने मर्ग कायम किया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच अस्पताल लेकर गए।
खबर यह भी...एमपी में डीएसपी ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में सीनियर अफसरों के नाम से बढ़ी हलचल
रघुवंशी ने पहले सोशा बार चलाया था बाद में वह स्कल रेस्टोरेंट से भी जुड़े और कुछ समय पहले कहानी रेस्टोरेंट भी खोला था। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि वह इन रेस्टोरेंट में वित्तीय रूप से घाटे में थे और लंबा पैसा फंसा हुआ था। इंदौर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष सुरतीज सिंह चड्ढा के परिजनों के साथ जुड़कर यह पहले शराब ठेके के धंधे में आए थे, फिर शराब ठेकेदार संतोष रघुवंशी के साथ जुड़ गए। इसके बाद बार-पब, रेस्टोरेंट संचालन में भी आ गए।
जून 2024 में स्टेट जीएसटी विभाग ने इंदौर शहर के दर्जन भर बार-पब पर छापे मारे थे। इसे लेकर अब विभाग ने तीन गुना टैक्स लगाकर डिमांड नोटिस भेजना शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार इसमें रघुवंशी द्वारा चलाए जा रहे बार-पब भी शामिल हैं जिनमें करोड़ों के नोटिस गए हैं। इसके चलते भी दबाव में आने की बात कही जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Indore Latest News | Mp latest news | MP Crime News | मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश समाचार
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को अन्नपूर्णा स्थित रघुवंशी के घर से सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक लड़की का नाम लिखा है, जिनसे चार साल से उनके करीबी संबध थे। बताया जा रहा है कि कई सालों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था और इसी कारण से वह ब्लैकमेल हो रहे थे। सूत्रों के अनुसार लड़की मुंबई की थी और शादीशुदा थी, पति को छोड़कर इंदौर में अधिकांश समय इसके साथ ही रहती थी।
हनी ट्रैप है क्या वजह
खबर यह भी...एमपी में डीएसपी ने की खुदकुशी की कोशिश, सुसाइड नोट में सीनियर अफसरों के नाम से बढ़ी हलचल
बार-पब चला रहे थे रघुवंशी
जीएसटी का भी नोटिस
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
Indore Latest News | Mp latest news | MP Crime News | मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश समाचार
भोपाल में पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के बंगले में फिर चोरी, विधायक ने खुद पकड़ा, सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाला लड़का निकला चोर
By Amresh Kushwaha
MP में आदिवासी वोटों को लेकर सियासी हलचल तेज! BJP का 66 और कांग्रेस का 90 सीटों पर फोकस
By Ramanand Tiwari
Live |मकान में चोरी की वारदात का खुलासा, आखिरकार जवाहर सर्किल पुलिस ने जयपुर से पकड़ा आरोपी
By
एमपी में आयुष से आरोग्य अभियान की तैयारी, एआई से स्वास्थ्य जांच की योजना, आयुष किट के मानक अधूरे
By Ramanand Tiwari
CG Top News : चक्रवात अर्नब पर केंद्र अलर्ट, धान की फसल पर संकट, 116 नेताओं की सुरक्षा घटेगी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो भड़क गया पति, तलाक की धमकी लेकर पहुंचा थाने
By Sandeep Kumar
रसोई का बजट बिगड़ा : छत्तीसगढ़ में 30 से 40 रुपए तक महंगी हुई चावल की कई किस्में, जानें ताजा भाव
By Umeshwari Baghel