बीजेपी विधायक भूपेंद्र सिंह ने कहा- भाजपाई-कांग्रेसी मेरे खिलाफ करते हैं जादू-टोना
Sandeep Kumar | May 14, 2025, 21:40 IST
bhupendra-singh-statement
खुरई से विधायक भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि रात 9 बजे के बाद भाजपाई और कांग्रेसी नेता मिलकर उनके खिलाफ तंत्र-मंत्र और जादू-टोना करते हैं। उनका बयान वायरल हो गया है।
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और खुरई से भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। सोमवार को एक विकास कार्य के लोकार्पण समारोह में उन्होंने दावा किया कि रात 9 बजे के बाद भाजपाई और कांग्रेसी एकजुट होकर उनके खिलाफ साजिशें रचते हैं। उन्होंने कहा,तंत्र क्रिया, जादू-टोना किया जाता है पूजा-पाठ करके खुरई के विकास को रोकने की कोशिश की जा रही है।
जब उनसे इस बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं की ओर है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मैंने भाजपाई और कांग्रेसी कहा, मतलब कांग्रेसी भाजपाई। जो बाहर से आए हैं और अंदरखाने साजिशें कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए... सरकार के उच्च अधिकारी करें विमान कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात, कोर्ट ने सरकार को सराहा
भूपेंद्र सिंह पहले भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं पर निशाना साध चुके हैं। पार्टी के भीतर अंदरूनी गुटबाजी को लेकर वे कई बार इशारों-इशारों में तल्ख बयान देते रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जादू-टोना, तंत्र और चाणक्य नीति को मिलाकर बयान दिया, जिससे राजनीतिक सरगर्मी और सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
ये खबर भी पढ़िए... विजय शाह से जज ने पूछा- किसी का उपहास इसलिए क्योंकि वह मुस्लिम है, पढ़ें कोर्ट का पूरा आदेश
चाणक्य नीति कहती है कि जब सारे चोर एक हो जाएं, तो समझना चाहिए कि राजा ईमानदार है। यह बयान उन्होंने खुरई के विकास कार्यों में अवरोध की बात करते हुए दिया। उनका कहना है कि उनके खिलाफ अंदरूनी स्तर पर षड्यंत्र हो रहे हैं ताकि खुरई का विकास न हो सके।
ये खबर भी पढ़िए... सिंधु जल संधि के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत ने ठुकराई अपील
ये खबर भी पढ़िए... अमेरिका का बदला रुख: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर लगा प्रतिबंध हटाया
भूपेंद्र सिंह का यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसे राजनीतिक ड्रामा बताया तो कुछ ने इसे पार्टी के अंदरूनी मतभेदों की झलक। उनके बयान ने भाजपा के भीतर की खींचतान को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
"रात 9 बजे के बाद कांग्रेसी और भाजपाई साथ में बैठकर करते हैं साजिश, पूजा पाठ और तंत्र विद्या खुरई के विकास को रोकने की करते साजिश।"- पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह
#BhupendraSingh #Khurai #MadhyaPradeshnews #MadhyaPradeshNews #MPNews #TheSootr @bhupendrasingho @INCMP @BJP4MP pic.twitter.com/6WPs0hdqnM
— TheSootr (@TheSootr) May 14, 2025
भाजपाई और कांग्रेसी' का मतलब
ये खबर भी पढ़िए... सरकार के उच्च अधिकारी करें विमान कंपनी के अधिकारियों से मुलाकात, कोर्ट ने सरकार को सराहा
यह पहला मौका नहीं है
ये खबर भी पढ़िए... विजय शाह से जज ने पूछा- किसी का उपहास इसलिए क्योंकि वह मुस्लिम है, पढ़ें कोर्ट का पूरा आदेश
चाणक्य नीति का हवाला
ये खबर भी पढ़िए... सिंधु जल संधि के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, भारत ने ठुकराई अपील
ये खबर भी पढ़िए... अमेरिका का बदला रुख: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया पर लगा प्रतिबंध हटाया
सोशल मीडिया पर बवाल
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava