5 साल में बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह की संपत्ति 21 करोड़ रुपए तक बढ़ी, शैलेंद्र जैन की चल संपत्ति में 2.40 करोड़ का इजाफा
Jitendra Shrivastava | Oct 23, 2023, 24:00 IST
5 साल में बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह की संपत्ति 21 करोड़ रुपए तक बढ़ी, शैलेंद्र जैन की चल संपत्ति में 2.40 करोड़ का इजाफा
खुरई से बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया। वहीं सागर से तीन बार के विधायक शैलेंद्र जैन ने चौथी बार नामांकन फार्म जमा किया है।
निलेश कुमार, SAGAR. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज शनिवार से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है इसी क्रम में शनिवार दोपहर खुरई से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी रविश श्रीवास्तव के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। वहीं सागर से तीन बार के विधायक शैलेंद्र जैन ने चौथी बार नामांकन फार्म जमा किया है, नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर शुभ मुहूर्त को देखते हुए 12 बजे उन्होंने अपना नामांकन फार्म दाखिल किया है।
भूपेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने रक्षा राजपूत को टिकट दिया
नाम निर्देशन पत्र जमा करते वक्त मंत्री भूपेंद्र सिंह के पुत्र अभिराज सिंह भी मौजूद रहे। मंत्री भूपेंद्र सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने रक्षा राजपूत को टिकट दिया है। रक्षा राजपूत 29 साल की है जिन्होंने 2015 में राजनीति की शुरुआत बतौर माल्थोन ब्लॉक की महिला ब्लॉक अध्यक्ष पद से की थी जो वर्तमान में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य है अब देखना होगा खुरई से कौन विधानसभा पहुंच पाता है।
भूपेंद्र सिंह ने 5 साल में 67 लाख का लोन चुकाया
खुरई विधायक और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री व भाजपा से प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह की 5 साल में संपत्ति करोड़ों में बड़ी है यह जानकारी पहले दिन नामांकन पत्र में भरे गए आंकड़ों से सामने आई है इसके अनुसार मंत्री भूपेंद्र सिंह की चल अचल संपत्ति पीछे 5 सालों में 21 करोड रुपए तक बढ़ गई है हालांकि उनका लोन 5 साल में 67 लाख रुपए घटकर 1.65 करोड़ से अब 98.18 लाख हो गया है उनकी पत्नी सरोज सिंह की चल संपत्ति 64 लख रुपए कम हुई है जबकि अचल संपत्ति में 19.59 करोड रुपए का इजाफा हुआ है हालांकि उनका लोन भी बड़ा है 18.21 करोड़ से बढ़कर उनका लोन अब 21. 29 करोड रुपए हो गया है मंत्री भूपेंद्र सिंह के पास नगदी के रूप में ₹50 हज़ार हाथ में है जबकि पत्नी के पास ₹35 हज़ार और बेटे अभिराज के पास मात्र ₹3 हज़ार ही नगदी के रूप में है
शैलेंद्र जैन रैली निकालकर नामांकन फार्म जमा किया
सागर से तीन बार के विधायक शैलेंद्र जैन ने चौथी बार नामांकन फार्म जमा किया है, नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर शुभ मुहूर्त को देखते हुए 12 बजे उन्होंने अपना नामांकन फार्म दाखिल किया है। नामांकन फार्म जमा करने के लिए सागर कलेक्ट कार्यालय में उनके साथ पत्नी अनु जैन महापौर संगीता तिवारी और कपिल मलैया भी मौजूद रहे। वहीं इसके पहले उन्होंने तीन बत्ती से एक पैदल रैली भी निकाली थी। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और पुष्प माला पहनकर उनका स्वागत किया गया।
विधायक शैलेन्द्र जैन का कर्ज 29 लाख से 1.79 करोड़ रुपए हुआ
सागर विधायक और बीजेपी से सागर के प्रत्याशी शैलेंद्र ने अपना नामांकन पत्र पहले दिन जमा किया। नामांकन पत्र से संपत्ति का ब्यौरा भी सामने आया है, इसके अनुसार शैलेंद्र जैन की चल-अचल संपत्ति 5 साल में 2.40 करोड़ का इजाफा हुआ है। हालांकि, उनके ऊपर लोन का कर्ज भी 29 लख रुपए बढ़कर अब 1.79 करोड़ रुपए का हो गया है। उनकी पत्नी की चल संपत्ति 41 लख रुपए कम हुई है, जबकि अचल संपत्ति जो कुछ भी नहीं थी अब 1.50 करोड़ रुपए की हो गई है। शैलेंद्र जैन पर पहले जहां कर्ज नहीं था अब 77 लाख का लोन है इनके पास नगदी के रूप में ₹2 लाख जबकि पत्नी के पास ₹52 हजार 500 है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari