कांग्रेस की लिस्ट आते ही सियासी बयानबाजी तेज, सीएम भूपेश का दावा-राजनांदगांव सीट पर रमन सिंह को पटखनी देंगे गिरीश देवांगन
The Sootr CG | Oct 15, 2023, 24:00 IST
कांग्रेस की लिस्ट आते ही सियासी बयानबाजी तेज, सीएम भूपेश का दावा-राजनांदगांव सीट पर रमन सिंह को पटखनी देंगे गिरीश देवांगन
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सूची आने के बाद सियासत तेज हो गई है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा राजनांदगांव सीट पर गिरीश देवांगन राजनांदगांव में पूर्व सीएम रमन सिंह को हरा देंगे।
RAIPUR. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। 30 उम्मीदवारों की इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा राजनांदगांव सीट की है। इस सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को टिकट दिया है। अब इस पर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सूची बहुत अच्छी है और लोगों में बहुत उत्साह है। इसके साथ ही दावा किया है कि गिरीश देवांगन राजनांदगांव में पूर्व सीएम रमन सिंह को हरा देंगे।
'राजनांदगांव में बीजेपी नहीं खोल पाएगी खाता'
मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम भूपेश ने कहा कि नवरात्रि का पहला दिन है। माता रानी की कृपा सब पर बनी रहे। कांग्रेस की पहली सूची जारी हुई है। बहुत अच्छी सूची है, लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। राजनांदगांव में कांग्रेस ने गिरीश देवांगन को डॉ. रमन सिंह के खिलाफ उतारा गया है, इस पर सीएम ने कहा कि गिरीश देवांगन, रमन सिंह को पटखनी देंगे। बता दें कि सीएम पहले भी यह दावा कर चुके हैं कि राजनांदगांव में बीजेपी अपना खाता नहीं खोल पाएगी।
गिरीश देवांगन बोले- मैं पार्टी का सिपाही
वहीं, टिकट मिलने की घोषणा के बाद गिरीश देवांगन ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं तो पार्टी का सिपाही हूं और पार्टी के सिपाही को जो निर्देश हाईकमान ने दिया है और हमारे नेताओं ने मुझ पर जो विश्वास किया है उसके आधार पर मैं राजनांदगांव का चुनाव लड़ने जा रहा हूं और हम जीतेंगे। राजनांदगांव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण सीट है। दरअसल, राजनांदगांव जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं- इनमें डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी और राजनांदगांव हैं। इनमें से तीन पर कांग्रेस का कब्जा है और केवल एक सीट बीजेपी के पास है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari