पितृ मोक्ष अमावस्या पर पार्वती नदी में हुआ बड़ा हादसा, तीन को बचाया, दो लापता
Madhav Singh | Oct 02, 2024, 11:58 IST
river
सीहोर जिले की पार्वती नदी में आज सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें पांच लोग डूब गए। तीन लोगों को बचा लिया गया है, जबकि दो लोगों की तलाश जारी है। मौके पर पुलिस बल व रेस्क्यू टीम मौजूद है।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में पार्वती नदी में पांच लोग बह गए, जिनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया है। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कालापीपल रेफर किया गया है। वहीं दो लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया गया है कि हादसा आज सुबह लगभग 8 बजे देहरी घाट पर हुआ।
घटना की जानकारी होते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। जबकि 2 लोगों का कुछ पता नहीं है, जिनकी तलाश जारी है।
मंडी थाना प्रभारी माया सिंह ने बताया कि हादसा आष्टा थाना क्षेत्र के अमलाहा चौकी के अंतर्गत हुआ है। देहरी घाट पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है।
पार्वती नदी का देहरीघाट दो जिलों की सीमा को छूता है। नदी के एक तरफ शाजापुर जिला और दूसरी तरफ सीहोर जिला लगता है। पितृमोक्ष अमावस्या के चलते करीब 50 गांवो के लोग स्नान करने पहुंचे हैं।
सीहोर की पार्वती और अजनाल नदी के संगम में जो हादसा हुआ उसमें तीन को तो निकाल लिया गया, लेकिन जो दो लोग अभी लापता है, वह रिश्ते में मामा- भांजे हैं।
हादसे के बाद मौके पर अमलाहा पुलिस चौकी प्रभारी अजय जोझा, मंडी थाना, आष्टा थाना और कालापीपल थाना पुलिस के साथ—साथ विधायक घनश्याम चंद्रवंशी भी मौजूद हैं। सभी को घाट के किनारे स्नान करने की हिदायत दी जा रही है।
पितृ मोक्ष अमावस्या के चलते देहरी घाट पर अमावस्या को मेला लगता है, जहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्नान करने आते हैं। आस—पास के क्षेत्रों के जो लोग अपने पूर्वजो की अस्थियों को उज्जैन या इलाहाबाद लेकर नहीं जा पाते वे पार्वती और अजनाल नदी के संगम में उनकी अस्थियां विसर्जित करते हैं।
मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
क्या कहा थाना प्रभारी ने
दो जिलों की सीमा से लगता है देहरीघाट
मामा भांजे हैं लापता
कब हुआ हादसा
देहरी घाट पर आज सुबह करीब 8 बजे 5 युवक पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहराई में चले गए और पानी में डूबने लगे। बचाए गए तीन लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि कालापीपल के रहने वाले कृपाल मेवाड़ा (30) और उसका भांजा बीरबल मेवाड़ा (19) लापता हैं।
अब न उतरें पानी में
पितृ मोक्ष अमावस्या पर लगता है मेला
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava