महाकाल मंदिर : प्रसाद के पैकेट में हुआ बदलाव, अब ऐसे मिलेगा लड्डू

Raj Singh | Oct 13, 2024, 09:40 IST
Share
the sootr
the sootr

उज्जैन के महाकाल मंदिर के प्रसाद को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रसाद के पैकेट में बदलाव किया गया है। इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद मंदिर समिति ने फैसला लिया है।

महाकाल की नगरी उज्जैन दुनियाभर में मशहूर है। अब यहां से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, महाकालेश्वर मंदिर ने अपने प्रसिद्ध लड्डू प्रसाद पैकेट के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है। महाकाल मंदिर समिति की बैठक में लड्डू प्रसाद पैकेट के नए डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है। मंदिर समिति ने यह फैसला तब लिया जब इंदौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। पहले पैकेट पर मंदिर के शिखर की तस्वीर थी, लेकिन अब उसे हटाकर लड्डू और फूल की तस्वीरें लगा दी गई हैं।

विवाद के बाद फैसला

दरअसल, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद के पैकेट को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रसाद के पैकेट की डिजाइन में अहम बदलाव किए गए हैं। याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि पैकेट पर मंदिर का शिखर और ओम बना हुआ है। श्रद्धालु इसका इस्तेमाल कर इसे कचरे में फेंक देते हैं, इसलिए इसमें बदलाव किया जाना चाहिए। अब इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति ने बैठक में नए डिजाइन को मंजूरी दी, जिसमें महाकाल के शिखर की तस्वीर को हटा दिया गया है। यह फैसला इंदौर हाईकोर्ट की याचिका के बाद लिया गया, जिसमें मंदिर समिति को तीन महीने का समय दिया गया था, जिसके बाद मंदिर प्रबंध समिति ने यह बड़ा कदम उठाया है।

ये भी खबर पढ़िए... महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसाद पैकेट से हटेगी ओम-शिखर की फोटो, कोर्ट के आदेश के बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति का फैसला

उज्जैन कलेक्टर ने क्या बताया?

इस पूरे मामले को लेकर उज्जैन कलेक्टर ने बताया कि मंदिर समिति ने बैठक में निर्णय लिया था कि पैकेट का डिजाइन बदला जाएगा। अब नए पैकेट में महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर को हटाकर नया डिजाइन तैयार किया गया है। महाकाल मंदिर समिति ने पैकेट से शिखर की तस्वीर हटा दी है।

कोर्ट में दायर की गई थी याचिका

बता दें कि मंदिर समिति ने कोर्ट से समय मांगा था और पुराने पैकेटों का स्टॉक खत्म होने के बाद नए पैकेटों पर नए डिजाइन लाने के लिए जवाब पेश किया था। 19 अप्रैल को महंत सुखदेवानंद, ब्रह्मचारी गुरु श्री महंत योगानंद, ब्रह्मचारी श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा इंदौर और पंडित शरद कुमार मिश्रा के साथ गुरु श्री स्वामी राधाकांताचार्य महाराज श्री दुर्गा शक्तिपीठ ने इंदौर खंडपीठ में याचिका दायर की थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • एमपी
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर हाई कोर्ट
  • इंदौर हाई कोर्ट खंडपीठ का फैसला
  • महाकाल नगरी उज्जैन
  • लड्डू पैकेट विवाद
  • लड्डू प्रसाद पैकेट डिजाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती