VHP की प्रांतीय बैठक में बनाई बड़े आयोजनों की योजना, उज्जैन में मां दुर्गवाहिनी का होगा वृहद आयोजन
Sanjay Gupta | Aug 04, 2024, 16:58 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-04T164830.957
विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के मंत्री विनोद शर्मा ने कहा की विश्व हिंदू परिषद की बैठक मोहनखेड़ा तीर्थ, धार में चल रही है। बैठक में विभिन्न अधिकारियों के अलावा केंद्रीय मंत्री अजय पारीक का मार्गदर्शन भी हम सभी को प्राप्त हुआ है...
INDORE. धार मोहनखेड़ा में विश्व हिंदू परिषद वीएचपी ( VHP ) की प्रांतीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। इसमें बड़े सामाजिक एकत्रीकरण करने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही नारी शक्ति पर फोकस करते हुए भी आयोजन कराए जाएंगे, खासकर उज्जैन में मां दुर्गावाहिनी का बड़ा आयोजन होगा?
रविवार को विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के मंत्री विनोद शर्मा ने कहा की विश्व हिंदू परिषद की बैठक मोहनखेड़ा तीर्थ, धार में चल रही है। बैठक में विभिन्न अधिकारियों के अलावा केंद्रीय मंत्री अजय पारीक का मार्गदर्शन भी हम सभी को प्राप्त हुआ है, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की हमें पांच परिवर्तन की ओर प्रयास करना चाहिए जिसमें हिंदू परिवारों, हिंदू संस्कारों का पालन, स्वदेशी, स्वतत्व, स्वभाषा को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं नागरिक नियमों का पालन करने पर जोर रहेगा।
प्रांत मंत्री ने आगे कहा कि यह विश्व हिंदू परिषद का सष्टीपूर्ति वर्ष चल रहा है, इसी के समापन पर बड़े कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिसके तहत प्रखंड स्तर पर बड़े-बड़े सामाजिक एकत्रीकरण करने का तय किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दिनों 152 विभिन्न स्थानों पर 107000 वृक्षारोपण किए गए हैं। बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत 155 मंदिरों की साफ सफाई भी की है। रोगियों को निशुल्क दवाई वितरण का भी कार्य किया गया है, जिससे 5357 व्यक्ति लाभार्थी हुए है।
बैठक में बताया गया कि गौ रक्षा के क्षेत्र में पिछले 6 माह में हजारों गायों को बचाया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से मंदसौर में 46 ट्रक गौवंश को एक साथ पकड़ा जाना है। विनोद शर्मा ने कहा कि मालवा प्रांत में विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से 660 सत्संग चल रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से ही 100 से अधिक बाल संस्कार केंद्र भी मालवा प्रांत में चल रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र और सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलाए जा रहे हैं।
आगामी कार्यक्रम को बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 6 दिसंबर को मंदिरों पर आरती के आयोजन किए जाएंगे साथ ही गीता जयंती के उपलक्ष में 11 दिसंबर को पर शौर्य यात्राएं भी निकल जाएगी। पुण्यश्लोका देवी अहिल्यबाई होल्कर का 300 वा जन्मशती वर्ष और वीरांगना दुर्गावती का 500 वा जन्म शतीवर्ष चल रहा है। इस उपलक्ष में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का एक बड़ा कार्यक्रम उज्जैन में होगा इस कार्यक्रम में पूरे प्रांत से 10000 से अधिक बहन उपस्थित होंगी।
प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख वीएचपी मालवा प्रांत रवि कसेरा ने बताया कि बैठक में ही विश्व हिंदू परिषद की पत्रिका हिंदू उदय का विमोचन केंद्रीय मंत्री अजय परीक, प्रांत अध्यक्ष मुकेश जैन, प्रांत उपाध्यक्षा माला दीदी ठाकुर, प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोठी, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, प्रांत सह मंत्री दिलीप जैन, प्रांत सह मंत्री महेश आंजना द्वारा किया गया।
![sanjay gupta]()
यह बताई रूपरेखा
इस तरह होते रहेंगे कार्यक्रम
हजारों गाय को बचाया गया है
6 दिसंबर को मंदिर में आरती कार्यक्रम
पत्रिका का विमोचन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman