मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी राहत, मूंग-उड़द खरीदी की केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

Sanjay Dhiman | Jun 24, 2025, 21:59 IST
Share
kisaano ko mili raahat
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में 3.51 मीट्रिक टन मूंग खरीदी की मंजूरी दी गई है,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीदी व्यवस्था सुधारने की बात की है, जिससे किसानों को लाभ पहुंचे। इधर खरीदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी अपने सुझाव दिए है।

मध्यप्रदेश में मूंग की खरीदी को लेकर लंबे समय से किसान आंदोलन कर रहे थे। किसानों की परेशानी को देखते हुए अब केन्द्र सरकार ने 3.51 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी की मंजूरी दी है। इस निर्णय के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़ करने दिशा निर्देश दिए हैं। इस फैसले से किसानों को राहत मिलने की संभावना है, जो बीते कुछ महीनों से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए थी।

केन्द्र सरकार द्वारा मूंग और उड़द की खरीदी की मंजूरी

मध्यप्रदेश में मूंग और उड़द की खरीदी के लिए केन्द्र सरकार ने ‘मूल्य समर्थन योजना’ (PSS) के तहत फैसले पर मुहर लगाई। राज्य सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में खरीदी के प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि इस फैसले से केन्द्र सरकार को वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित में काम कर रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

सीहोर में दो लड़कों को घेरा, गोबर खिलाया, लड़कियों के कपड़े पहनाए, जमकर की पिटाई, जानें वजह

इंदौर नगर निगम में फिर पुराने इंजीनियर बनाए गए जोनल अधिकारी, स्टे लाए अधिकारियों पर असमंजस जारी

खरीदी की प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार खरीदारी की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिचौलियों की भूमिका को कम करने के लिए किसानों से सीधे खरीदी की जाए। इसके साथ ही पंजीकरण की प्रक्रिया में सुधार और अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने की बात भी कही गई। इसके अलावा, उन्होंने भंडारण की समस्याओं पर भी चिंता जताई और अधिकारियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। किसानों को उनकी उपज के सही मूल्य दिलाने के लिए तुलाई के समय में सुधार करने की भी बात की गई।

दिग्विजय सिंह ने की खरीदी प्रक्रिया सुधारने की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार से मूंग खरीदी की प्रक्रिया को ठीक से लागू करने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा कि खरीदी की स्पष्ट प्रक्रिया, पंजीकरण प्रणाली और तुलाई व्यवस्था में पारदर्शिता हो। दिग्विजय सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि जिन किसानों को कम कीमतों पर अपनी मूंग बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा, उन्हें सरकार द्वारा अंतर भरपाई दी जाए।

यह खबरें भी पढ़ें...

Free Classified : इंदौर में 1651 वर्गफीट का कमर्शियल ऑफिस बिक्री के लिए उपलब्ध है

Free Classified : इंदौर के रेवेन्यू नगर में 800 वर्गफीट का प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

MP में मूंग की खरीदी से किसानों को राहत मिलेगी, जो बिचौलियों और समस्याग्रस्त खरीदी प्रक्रिया के कारण बहुत परेशान थे। किसानों को अब सुनिश्चित किया गया है कि उनकी उपज को सरकारी समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा, जिससे उन्हें उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिलेगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • किसान आंदोलन
  • समर्थन मूल्य
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • मूंग खरीदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज