आरोपी ऑटो चालक के पिता का बड़ा बयान, बेटे को पकड़ने की जगह, गोली मार देनी चाहिए थी; मेरी बेटी के साथ ऐसा होता तो फांसी दिलवाता

The Sootr | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
आरोपी ऑटो चालक के पिता का बड़ा बयान, बेटे को पकड़ने की जगह, गोली मार देनी चाहिए थी; मेरी बेटी के साथ ऐसा होता तो फांसी दिलवाता
आरोपी ऑटो चालक के पिता का बड़ा बयान, बेटे को पकड़ने की जगह, गोली मार देनी चाहिए थी; मेरी बेटी के साथ ऐसा होता तो फांसी दिलवाता

उज्जैन रेप कांड के आरोपी के पिता ने कहा कि अगर उनका बेटा आरोपी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए, ऐसे लोगों को सीधे गोली मार देनी चाहिए

UJJAIN. उज्जैन में 15 साल (FIR के अनुसार) की लड़की के साथ हुए रेप कांड ने देशभर को हिलाकर रख दिया है। इसमें गिरफ्तार हुए आरोपी के पिता का बड़ा बयान सामने आया है। बुजुर्ग पिता ने कहा कि अगर उनका बेटा आरोपी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। ऐसे लोगों को सीधे गोली मार देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 'अगर ऐसा मेरी बेटी के साथ होता, तो मैं भी चाहता की आरोपी को फांसी हो'।

शर्म के मारे बाहर नहीं जा पा रहे- पिता राजू सोनी

ऑटो चालक भरत सोनी के पिता राजू सोनी ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि उनके बेटे को पुलिस गिरफ्तार करके थाने क्यों ले गई? उसे तो गोली मार देनी चाहिए थी। अगर बेटे की जगह वह ऐसा करते तो, वो पुलिस के हाथ आने से पहले ही सुसाइड कर लेते। राजू सोनी ने कहा इस घटना के बारे में उन्होंने न्यूज में सुना था और बेटे से भी इस बारे में बात की थी। लेकिन, वह कुछ नहीं बोला।वह राजाना की करह खाना-पीना, नहाना, सोना करता रहा। उन्होंने कहा बेटा किसी का भी हो, इस तरह के गुनाह की सजा के लिए फांसी दे देनी चाहिए या गाली मार देनी चाहिए। आरोपी के पिता ने कहा कि वह शर्म की वजह से बाहर तक नहीं निकल पा रहे हैं, कल से कुछ खाया भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा ऐसा नहीं कर सकता है, लेकिन अगर उसने ऐसा किया है तो सजा मिलनी चाहिए।

अर्धनग्न पाई गई थी नाबालिग

बता दें कि उज्जैन में सोमवार को एक 15 साल की लड़की एक आश्रम के पास अर्धनग्न पाई गई थी। जिस दौरान यह पता चला था कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। वारदात के बाद आरोपी से बचने के लिए वह करीब आठ किमी इधर-उधर भटकती रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने ऑटो चालक भरत सोनी को हिरासत में लिया था।

कमलनाथ पाड़ित परिवार को देगें 5 लाख रुपए

कल शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला ने बताया था कि बच्ची गुप्तांग पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा था। सुरजेवाला ने कहा कि पीड़ित के परिवार को कमलनाथ पांच लाख रुपए की मदद करेंगे। बता दें कि शुरुआत में बच्ची की उम्र 12 साल बताई गई थी। हालांकि, एफआईआर के मुताबिक नाबालिग की उम्र 15 साल है।

Tags:
  • कमलनाथ
  • Kamal Nath
  • Ujjain rape case
  • Randeep Singh Surjewala
  • रणदीप सिंह सुरजेवाला
  • 15 year old girl raped in Ujjain
  • Auto driver raped girl in Ujjain
  • उज्जैन रेप कांड
  • उज्जैन में 15 साल की लड़की से रेप
  • उज्जैन में ऑटो चालक ने बच्ची से रेप किया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज