बिहार चुनाव में सीएम मोहन यादव गरजे- बोले कांग्रेस ने कभी धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के लिए काम नहीं किया

Sandeep Kumar | Nov 09, 2025, 17:20 IST
Share
bihar-election
bihar-election

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज यानी 9 नवंबर की शाम खत्म होगा। अंतिम दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन मोहन यादव बिहार पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि बिहार में NDA की सरकार बनेगी।

Sitamarhi. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार आज यानी 9 नवंबर की शाम समाप्त होगा। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव बिहार पहुंचे। उन्होंने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी के दर्शन किए और आरती की। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि बिहार में NDA की सरकार बनेगी। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। बीजेपी सरकार इन केंद्रों को पर्यटन और रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम डॉ.मोहन यादव ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के विकास पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने अयोध्या, वाराणसी और उज्जैन का उदाहरण दिया। इन स्थानों पर धार्मिक पर्यटन से लोगों का जीवन बदला है। सीएम यादव ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति साजिश और भ्रम पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बिहार नहीं आना कांग्रेस की हार का संकेत है। राहुल ने बिहार का चुनाव छोड़कर मध्य प्रदेश का दौरा किया है। यह दिखाता है कि उन्हें अपनी हार का डर है।

e24207ec-e2b
e24207ec-e2b


ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव 2025 : सीएम मोहन यादव बोले- घोड़ी तैयार, बाराती तैयार, लेकिन दूल्हा भाग गया... नाम है राहुल गांधी

मतदान प्रतिशत NDA की बढ़त का संकेत

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बिहार में बढ़ता मतदान प्रतिशत NDA की बढ़त का संकेत है। उन्होंने कहा कि बिहार में जोश है और जनता NDA की सरकार बनाने के लिए उत्साहित है। वे विश्वास जताते हैं कि NDA पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

ये भी पढ़ें...बिहार चुनाव के बाद राजस्थान में दिखेगा बदलाव, अनुभवी और नए चेहरों को मिल सकती है सरकार में जगह

दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को

बिहार में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। चुनाव प्रचार 9 नवंबर की शाम समाप्त हो जाएगा। बीजेपी और NDA के समर्थन में कई मुख्यमंत्री बिहार में हैं। विपक्षी दल भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत से लगे हुए हैं। मोहन यादव ने बोधगया में कहा कि NDA एकजुट है। जनता हमारे साथ है। बिहार में विकास और स्थिरता की सरकार बनेगी।

eaa477aa-f31
eaa477aa-f31


ये भी पढ़ें...सुकमा-दंतेवाड़ा सीमा पर IED ब्लास्टः CRPF का डॉग हैंडलर जवान घायल, किया गया एयरलिफ्ट

पूर्वी चंपारण में रोड शो और जनसभाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 9 नवंबर, रविवार को पूर्वी चंपारण जिले में रोड शो किया। उन्होंने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार किया। रोड शो के बाद उन्होंने चिरैया, नरकटियागंज और मोतिहारी में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से NDA की जीत सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील की।

ये भी पढ़ें...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बिहार में नीतीश कुमार को ही बताया अगला सीएम

सीएम मोहन यादव ने पुनौरा धाम में किए दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में दर्शन किए। उन्होंने कहा, मुझे माता जानकी की जन्मस्थली पर आने का अवसर मिला। मैं बिहार चुनाव में NDA उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार कर रहा हूं। मैंने माता से गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की भलाई की प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकपुरी धाम को धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए राशि स्वीकृत की है। यह परियोजना बिहार के आर्थिक विकास में योगदान देगी।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • नीतीश कुमार
  • सीतामढ़ी
  • बिहार विधानसभा चुनाव
  • बिहार चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा