/sootr/media/media_files/2025/11/08/cm-mohan-yadav-8-2025-11-08-20-11-43.jpg)
Photograph: (thesootr)
BHOPAL. बिहार चुनाव 2025 में प्रचार के लिए पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि घोड़ी भी तैयार, बाराती भी तैयार, लेकिन दूल्हा भाग गया। उस दूल्हे का नाम है राहुल गांधी। वे चुनाव मैदान छोड़कर पचमढ़ी में छुट्टियां मना रहे हैं।
सीएम ने सभा में तंज कसते हुए कहा... वाह रे दूल्हा, वाह रे बाराती और वाह रे कांग्रेस!
राहुल गांधी पर सीधा निशाना
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जो नेता चुनाव के वक्त मैदान में नहीं रह सकता, वो हार के बाद बेईमानी का रोना रोएगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस में संघर्ष की ताकत और मैदान में उतरने का साहस नहीं बचा है।
कांग्रेस ने किसानों के साथ पाप किया
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान और खेत पर किसान दोनों देश की रीढ़ हैं, लेकिन कांग्रेस ने कभी उनका सम्मान नहीं किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजना कभी कांग्रेस सरकार ने दी ही नहीं। ये वही पाप हैं जो अब कांग्रेस के सिर पर चढ़कर बोल रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
विंटर सेशन : एक से 19 दिसंबर तक चलेगी संसद, होंगी 15 बैठकें, विपक्ष का हमला
लाल सलाम को आखिरी सलाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देश में नक्सलवाद और आतंकवाद खत्म करने का समय आ गया है। आज भारत बदल चुका है। अगर पाकिस्तान गोली चलाता है, तो हमारी सेना उसी भाषा में जवाब देती है।
डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब हमारे सैनिकों के सिर काटे जाते थे, तब मनमोहन सिंह मौन रहते थे। अब मोदी सरकार ने तीन-तीन बार दुश्मन को घर में घुसकर मारा है।
कांग्रेस को धर्म और न्याय समझ नहीं आया
डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी अन्याय का जवाब उसी भाषा में देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि देश तभी मजबूत होगा, जब हर नागरिक सुरक्षित और सशक्त होगा। सीएम ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गरीब, किसान, हर वर्ग आगे बढ़ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
पप्पू को नहीं पता चुनाव कैसे लड़ते हैं
सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस का दूल्हा चुनाव वाले राज्य को छोड़कर छुट्टियां मना रहा है। बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत बिन दूल्हे की बारात जैसी है।
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बिहार की सांस्कृतिक भावनाओं का भी अपमान किया है। छठ महापर्व को ड्रामा बताने वाले कांग्रेसियों को 11 नवंबर को जनता जवाब देगी।
ये खबर भी पढ़ें...
सार्थक ऐप से हाजिरी बंद करने की मांग, बोले– रात 11 बजे तक करते हैं ड्यूटी, ऐप 5 बजे हो जाता है बंद
बिहार ने हमेशा देश को दिशा दी है
पिपरा विधानसभा की सभा में डॉ. यादव ने कहा कि बिहार जो करता है, सबसे अच्छा करता है। यहां की माताओं-बहनों की साधना से पूरा वातावरण पवित्र है।
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्थाओं का अपमान करती है। कांग्रेस नेताओं को देवी-देवताओं और त्योहारों से न जाने क्या दुश्मनी है। अब बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में अब गुंडों, बदमाशों पर नजर रखने के लिए पुलिस की हाई-टेक ड्रोन पेट्रोलिंग
एनडीए की सरकार, सबके विकास की गारंटी
गया की बोधगया विधानसभा में डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जो नेता चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ दे, वो जीत कैसे पाएगा? कांग्रेस मानसिक रूप से पहले ही हार मान चुकी है। सीएम ने कहा कि विपक्ष चाहे ईवीएम या चुनाव आयोग पर आरोप लगाए, लेकिन जनता पीएम मोदी पर भरोसा करती है।
कांग्रेस सिर्फ चुनावी मौसम में याद करती है
डॉ. मोहन यादव का पूरा भाषण कांग्रेस नेतृत्व की निष्क्रियता और एनडीए की विकास नीति के बीच तुलना पर केंद्रित रहा। सीएम ने जनता से अपील की कि वे विकास और स्थिरता की राजनीति को चुनें। कांग्रेस सिर्फ चुनावी मौसम में याद करती है, जबकि हमारी सरकार 24×7 जनता के लिए काम करती है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us