इंदौर में अब गुंडों, बदमाशों पर नजर रखने के लिए पुलिस की हाई-टेक ड्रोन पेट्रोलिंग

Sanjay Gupta | Nov 08, 2025, 19:24 IST
Share
indore-police-drone-patrol
indore-police-drone-patrol

इंदौर में पुलिस ने ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की है। यह कदम असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए उठाया गया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के दिशा-निर्देशों पर यह कदम लिया गया।

INDORE. इंदौर में अपराध-बदमाशों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने अब टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेज कर दिया है। अब इसके लिए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर हाईटेक ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की गई है। रात को मैदान पर सख्त चेकिंग के बाद अब पेट्रोलिंग को तेज किया गया है। साथ ही आमजन से समन्वय के लिए मोहल्ला समिति की बैठकें शुरू की गई हैं।

चारों जोन में डीसीपी सक्रिय

सीपी संतोष सिंह के निर्देश पर इंदौर शहर के चारों जोन में डीसीपी ने थाना क्षेत्रों में मोहल्ला समिति की बैठक के साथ सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग शुरू की है। आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन व कैमरों के द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की जा रही हैं।

710a2c29-938
710a2c29-938


ये भी पढ़ें...क्रांति गौड़ के उम्दा प्रदर्शन के बाद बर्खास्त पिता को फिर नौकरी देगी सरकार, उर्वशी पूछती है– मेरे पापा ने क्या गुनाह किया?

जोन वन में यह किया गया

थाना आजाद नगर क्षेत्रांतर्गत आलोक नगर व मयूर नगर में मोहल्ला बैठक व जनसंवाद किया गया। साथ ही क्षेत्र में हॉटस्पॉट एरिया मे चेकिंग शुरू की गई है। थाना मल्हारगंज क्षेत्र में लौहार पट्टी में एडिशनल डीसीपी जोन आलोक शर्मा द्वारा एसीपी मल्हारगंज व थाना प्रभारी के साथ मोहल्ला मीटिंग की। हॉटस्पॉट एरिया राजमोहल्ला आदि में ड्रोन से पेट्रोलिंग भी की गई।

थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में चोइथराम मंडी और बस्ती क्षेत्र में रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया और हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन से चेकिंग की गई। थाना तेजाजी नगर के सेटेलाईट कॉलोनी व मालवीय नगर में मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित कर, नागरिकों को जागरूक किया गया। थाना सदर बाजार क्षेत्र में एसीपी मल्हारगंज व थाना प्रभारी सहित बल ने पैदल मार्च किया और हॉटस्पॉट एरिया में संदिग्धों की चेकिंग की गई।

ये भी पढ़ें...ऑपरेशन साइबर शील्ड: 1 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने गैंग के 4 आरोपियों को दबोचा

जोन टू में यहां हुई ड्रोन पेट्रोलिंग

थाना लसूडिया क्षेत्रांतर्गत स्कीम नंबर 78, खालसा चौक में जनसंवाद के साथ ही आस-पास के हॉटस्पॉट एरिया में निगरानी की गई। पुलिस ने इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। थाना खजराना क्षेत्रांतर्गत हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई।

ये भी पढ़ें...इंदौर पुलिस ने ट्रैफिक जाम और CRIME WATCH की सूचना के लिए जारी किए व्हाट्सएप नंबर

ये भी पढ़ें...प्रमोशन में आरक्षण का विवाद हल न होने से मध्यप्रदेश में 90 हजार पद खाली, 12 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

जोन 3 व 4 में यह हुआ

सरवटे बस स्टैंड व आसपास के हॉटस्पॉट एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर असामाजिक तत्वों संदिग्धों से पूछताछ की गई। थाना हीरानगर क्षेत्रांतर्गत कबीटखेड़ी, लहिया कॉलोनी, रघुनंदन बाग, स्कीम 136 आदि के हॉटस्पॉट एरिया एवं शैडो एरिया में संदिग्धों चेकिंग की गई। थाना सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र के दौलतगंज व आसपास के हॉटस्पॉट में संदिग्धों की चेकिंग की गई।

जोन 4 में थाना रावजी बाजार के मुराई मोहल्ला में एडिशनल डीसीपी जोन 4 दिशेष अग्रवाल, एसीपी जूनी इंदौर व थाना प्रभारी द्वारा रहवासियों के साथ जनसंवाद किया गया। थाना छत्रीपुरा क्षेत्र के शेडो एरिया व गंगवाल बस स्टैण्ड आदि में चेकिंग कर संदिग्धों को चेक किया गया। थाना पंढरीनाथ क्षेत्र में छत्रीबाग व जयरामपुरिया के हॉट स्पॉट व शैडो एरिया चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • ड्रोन
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • ड्रोन पेट्रोलिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा