रतलाम शहर से BJP प्रत्याशी चेतन्य कश्यप ने भरा नामांकन, 5 साल में 140 करोड़ बढ़ी संपत्ति, जानें कितनी है विधायक की प्रॉपर्टी
Vikram Jain | Oct 28, 2023, 24:00 IST
रतलाम शहर से BJP प्रत्याशी चेतन्य कश्यप ने भरा नामांकन, 5 साल में 140 करोड़ बढ़ी संपत्ति, जानें कितनी है विधायक की प्रॉपर्टी
रतलाम शहर से बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक चेतन्य कश्यप ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया है।
आमीन हुसैन, RATLAM.मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों ने नामांकन भरने के साथ चुनाव प्रचार तेज कर दिया हैं। रतलाम शहर से बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक चेतन्य कश्यप ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया है। चेतन कश्यप ने नामांकन के पेश हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी पेश की। इसके अनुसार विधायक कश्यप और परिवार की कुल संपत्ति 337 करोड़ रुपए है। चेतन कश्यप की संपत्ति में 140 करोड़ की वृद्धि हुई है। वहीं इनके पास दो कार और 266 ग्राम सोना, कैश 46 हजार 977 रूपए है।
2018 के बाद संपत्ति में हुआ इजाफा
बीजेपी से विधायक चेतन्य कश्यप की संपत्ति में उछाल देखने को मिला है। 2018 से 2023 तक संपत्ति बढ़ी है वहीं सोना और सोने में कमी देखी गई है। चेतन्य कश्यप और उनकी पत्नी नीता कश्यप सहित संयुक्त परिवार की कुल संपत्ति 337 करोड़ 57 लाख रुपए है। साल 2018 में कुल संपत्ति 197 करोड़ रुपए थी। शपथ पत्र के अनुसार चेतन कश्यप के पास 46 हजार 977 और उनकी पत्नी के पास15 हजार 620 रुपए कैश है। इसी तरह 266 ग्राम सोना और 3.5 किलो चांदी कश्यप के पास, उनकी पत्नी के पास 501 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी, 20 लाख रुपए के हीरे मोती आदि है। भूमि और भवन भी कश्यप के पास है। चेतन्य कश्यप के पास 76 करोड़ 28 लाख रुपए की संपत्ति और पत्नी के पास 124 करोड़ 81 लाख रुपए की संपत्ति है।
वहीं विधायक पति चेतन्य और उनकी पत्नी के नाम ऋण की बात करें तो चेतन कश्यप पर 13.02 करोड़ रुपए का बैंक ऋण, 6.17 करोड़ रुपए का अन्य ऋण हैं। पत्नी पर अन्य ऋण 75 लाख रुपए का है। एक टोयोटा व एक टीयूवी कार उनके नाम से है। बता दे कि विधायक चेतन कश्यप ने कई जगह उद्योग डाल रखे हैं।
मां कालिका का आशीर्वाद लेकर नामांकन भरने पहुंचे कलेक्ट्रेट
बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक चेतन्य कश्यप ने गुरूवार को नए कलेक्ट्रेट में नामांकन भरा। इससे पहले चेतन्य कश्यप ने परिवार के साथ कालिका माता मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद निकली नामांकन रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया चैतन्य कश्यप ने परिसर स्थित श्री राम मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन भी किए। इसके बाद स्टेशन रोड स्थित जैन मंदिर में भी दर्शन वंदन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद रतलाम शहर से रैली निकाल कर नामांकन दाखिल किया है।
कश्यप ने किया बड़ी जीत का दावा
नामांकन भरे जाने से पहले विधायक चेतन्य कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा किया है, उस पर खरा उतरेंगे। मतदाताओं के आशीर्वाद से रतलाम को नगर से महानगर बनाने का जो संकल्प हमने लिया है, उसे पूरा कर नया रतलाम बनाएंगे। उन्हें विश्वास है कि बीजेपी बड़ी जीत दर्ज कर नया इतिहास बनाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। नामांकन रैली के दौरान सांसद गुमान सिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल ,जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ,गुजरात के विधायक केयूर भाई और अन्य नेता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman