बीजेपी पार्षद अर्धनग्न होकर धरने पर बैठे, पानी की समस्या नहीं हो रही दूर, महापौर फोन नहीं उठा रहे

Sandeep Kumar | May 25, 2024, 12:53 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-25T124840.936.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-25T124840.936.jpg

बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा ने द सूत्र को बताया कि मैं लगातार दो महीने से पानी की समस्या उठा रहा हूं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव से लेकर विधायक, सभी अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा चुका हूं।

संजय गुप्ता @ INDORE. बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार केंद्र, मप्र और नगर निगम में है। फिर भी इंदौर जैसे शहर को पानी देने में फेल हो रही है। बीजेपी के ही पार्षद कमलेश कालरा वार्ड 65 ने अपने ही निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पानी की समस्या पर अर्धनग्न होकर शनिवार सुबह बेलेश्वर महादेव मंदिर के पास धरने पर बैठ गए।

महापौर फोन नहीं उठा रहे, अधिकारी कुछ नहीं कर रहे

कालरा ने द सूत्र को बताया कि मैं लगातार दो महीने से पानी की समस्या उठा रहा हूं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव से लेकर विधायक, सभी अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा चुका हूं। तीन वार्ड के 70 हजार लोग इसके कारण परेशान हो रहे हैं। अब तो 8 दिन से महापौर मेरे फोन ही नहीं उठा रहे और कहा जा रहा है कि वह बाहर है। इसलिए मजूबरी में अपनी जनता के लिए बैठना पड़ रहा है। यह टंकी उंचाई में इंदौर की सबसे बड़ी है लेकिन मुश्किल से ढाई-तीन मीटर ही भरती है।

जब फोन होता है तो एक दिन पानी आता है फिर रूक जाता है

कालरा ने कहा कि महापौर से पहले जब बात हुई तो अगले दिन पानी ठीक आ जाता है और फिर दूसरे दिन वही हाल हो जाते हैं। मेरे साथ धरने पर पार्षद मृदुल अग्रवाल भी बैठे थे लेकिन फिर किसी का फोन आया और वह उठकर चले गए। मैं अपनी पार्टी के खिलाफ नहीं हु और न किसी अन्य के लेकिन मेरे क्षेत्र की जनता को पानी चाहिए और उनके लिए धरने पर बैठा हूं।

उधर राठौर के घर लगातार पानी सप्लाय हो रहा था

नगर निगम अब सफाई से ज्यादा घोटालों के लिए चर्चित हो गई है। 150 करोड़ के घोटाले में एक के बाद एक विभाग सामने आ रहे हैं और साथ ही उनकी जादूगरी भी। कहीं बिना काम के फर्जी बिल से भुगतान तो कहीं पर काम करने से पहले ही भुगतान हो गए। वहीं इस घोटाले के मास्टरमाइंड अभय राठौर के यहां तो अलग खेल मिला, चार-चार अवैध कनेक्शन उनके औऱ् जीजा के राकेश चौहान के घऱ् मिले, जिसमें सतत पानी सप्लाय होती मिली थी। इसें 3.50 करोड रुपए से ज्यादा की पानी चोरी पाई गई। उधर आम लोगों को सामान्य पानी भी नहीं मिल रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • Indore
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • द सूत्र
  • पानी की समस्या
  • बीजेपी की ट्रिपल इंजन सरकार
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • धरने पर पार्षद मृदुल अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज