मारकर सूटकेस में फेंक देंगे : BJP पार्षद शानू शर्मा पर महिला का आरोप

Sanjay Gupta | Dec 12, 2024, 11:51 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में बीजेपी के वार्ड 82 के पार्षद नितिन उर्फ शानू शर्मा पर एक बार फिर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्हीं महिला की शिकायत पर जुलाई में द्वारिका पुरी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था

इंदौर में बीजेपी के वार्ड 82 के पार्षद नितिन उर्फ शानू शर्मा पर एक बार फिर महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्हीं महिला की शिकायत पर जुलाई में द्वारिका पुरी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था लेकिन बाद में महिला ने बयान दिया कि शानु दष्कर्मी नहीं है। वह तो सज्जन पुरूष और समाज सुधारक हैं, जो भी हुआ रजामंदी से हुआ। इस बयान के चलते शानू को अग्रिम जमानत मिल गई। अब महिला ने फिर आरोप लगाए हैं कि वह बयान शानू के धमकाने के कारण दिए थे और वह लगातार धमकियां दे रहे हैं।

महिला बोली- मारकर सूटकेस में फेंकने की धमकी

महिला ने कहा कि शानू के खिलाफ जब थाने में शिकायत कराई थी, तब उन्होंने रातों रात आकर धमकाया था कि बच्चे को किडनेप कर लेंगे, मारकर दफना देंगे। इसके बाद मैंने बयान बदल लिया था। अब इसके बाद भी लगातार धमकियां मिल रही हैं और कहा जा रहा है कि मारकर सूटकेस में फेंक देंगे। लगातार परेशान किया जा रहा है।

वह बीजेपी नेता हैं, दबाव डाल रहे हैं

महिला ने कहा कि मुझे कहा जा रहा है कि बयान बदलवाने के लिए मैंने 25 लाख रुपए और मकान लिया, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। मुझे धमकाया गया था। इंदौर में मुझे बदनाम कर दिया। कोई मुझे नौकरी नहीं दे रहा है, क्योंकि वह बीजेपी के नेता होकर राजनीतिक पद पर हैं और मैं गरीब महिला हूं। मैं थाने गई तो द्वारिका पुरी में आवेदन नहीं लिया गया, राउ भेज दिया। वहां आवेदन दिया तो कहते हैं जांच करेंगे अभी तो कोर्ट में आपका मामला चल रहा है। मेरी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है और मुझे लगातार परेशान किया जा रहा है।

यह हुआ था घटनाक्रम

महिला ने बीजेपी पार्षद (वार्ड 82) शानू उर्फ नितिन शर्मा के खिलाफ आरोप लगाए थे कि नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में उन्होंने शिकायत वापस ले ली और द सूत्र से उस दौरान बात करते हुए दबाव और लालच दोनों से इनकार किया था। इस बात से भी इनकार किया है कि इसके बदले में कोई डील हुई है। लेकिन फरियादी ने यह कहा कि शिकायत के बाद से मैं बहिष्कृत तरह हो गई हूं, मेरी लाइफ बर्बाद हो गई है। मेरी नौकरी भी चली गई है और जो मुझे जानते हैं, वह दूर हो गए हैं। शिकायत कराने के बाद मेरा जीना ही मुश्किल हो गया है। महिला ने बताया था कि केस वापस लेने के लिए दबाव आया था लेकिन मैं भागने वालों में नहीं हूं। दबाव के कारण यह वापस नहीं ले रही हूं लेकिन मेरी सामाजिक, आर्थिक सभी स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। मुझे ईश्वर पर भरोसा है मेरे साथ न्याय होगा। मैं अब बदनामी से दूर रहकर सामान्य जिंदगी जीना चाहती हूं।

महिला ने कोर्ट में शानू को सज्जन बोला

महिला ने कोर्ट में बयान दिया था और शपथपत्र देकर कहा कि यह शिकायत गुस्से में की थी, कुछ लोगों ने मुझे भड़का दिया था। शानू तो समाजसुधारक हैं और सज्जन व्यक्ति हैं। मैंने गुस्से में पुलिस को शिकायत की लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किस धारा में केस दर्ज कर रहे हैं। मेरे साथ कोई दुष्कर्म नहीं हुआ है बेवजह अच्छे व्यक्ति पर दाग लग गया और यह दुष्कर्म धारा में केस दर्ज कर दिया। मेरे गुस्से का कुछ लोगों ने फायदा उठा लिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • BJP
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Shanu Sharma
  • BJP पार्षद शानू शर्मा की
  • BJP councilor Shanu Sharma
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग