बीजेपी से निष्कासन: देवरी नपाध्यक्ष नेहा जैन पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

Sandeep Kumar | Nov 16, 2025, 20:03 IST
Share
neha-jain
thesootr

सागर में भाजपा ने देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति को निष्कासित किया। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण की गई। पहले अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की गई।

SAGAR. सागर में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा जैन और उनके पति अलकेश जैन को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया है।

पार्टी ने संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते नेहा जैन को कारण बताओ नोटिस दिया था। इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर भाजपा की ग्रामीण जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा ने कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें...कोलकाता टेस्ट: अफ्रीका ने भारत को 15 साल बाद उसके घर में 30 रन से हराया, जानें हार के तीन बड़े कारण

नेहा जैन पर लगे ये आरोप

जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान नेहा जैन और उनके पति ने बृजबिहारी पटेरिया का विरोध किया था। इस संबंध में उनसे जवाब मांगा गया था। लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। आदेश में कहा गया कि कांग्रेस के समर्थन में उनके प्रचार के प्रमाण संगठन के पास हैं। ये प्रमाण फोटो सहित मौजूद हैं।
संगठन ने आरोप लगाया कि निर्वाचन के बाद पीआईसी में उन्होंने कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट को शामिल किया। जबकि भाजपा के 13 पार्षद मौजूद थे। इसे पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है।

181aca57-294
181aca57-294

bbe8a67e-dd7
bbe8a67e-dd7

ये भी पढ़ें...राजस्थान और हिमाचल में तापमान माइनस तक पहुंचा, दिल्ली में AQI 450 पार

संगठन ने जवाब को बताया गलत

संगठन ने नेहा के जवाब को गलत बताया है। आदेश के अनुसार, नेहा जैन ने दावा किया था कि त्रिवेंद्र जाट ने 25 मार्च 2023 को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। संगठन का कहना है कि यह दावा तथ्यहीन है। जाट भाजपा विरोधी गतिविधियों में सक्रिय पाए गए हैं। सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रकाशित तस्वीरें प्रमाण हैं। संगठन का कहना है कि नेहा जैन ने गलत जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने संगठन को गुमराह करने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

ये भी पढ़ें...HPPSC Medical Officer Vacancy: 232 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

इसलिए हुई कार्रवाई

Neha Jain और उनके पति को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई की गई है। इससे पहले, बीजेपी ने नेहा जैन को नोटिस जारी किया था। उनके जवाब से संगठन असंतुष्ट था। कांग्रेस पार्षद को अध्यक्ष परिषद में शामिल करने का आरोप था। 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप भी था। उनके निष्कासन के बाद पालिका में राजनीति गरमा गई है।

अध्यक्ष पद पर बनी रहेगी नेहा जैन

देवरी नपा अध्यक्ष नेहा जैन को भले ही भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हो। वह नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर बनी रहेंगे।Neha Jain को याचिका क्रमांक 64618/2025 में हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के 3 सितंबर 2025 को आगे की किसी भी कार्यवाही के लिए स्टे आर्डर मिला हुआ है। तो उन्हें हाईकोर्ट के अगले आदेश के पहले अध्यक्ष पद से निष्कासित नहीं किया जा सकता।

सरिता जैन और सरकार की तरफ से दायर की गई अपील

Neha Jain को मिले हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के खिलाफ सरकार की ओर से रिट अपील 2705/2025 दायर की गई थी। वहीं उनके निष्कासन के बाद प्रभारी अध्यक्ष बनाई गई सरिता जैन ने भी रिट अपील 2640/2025 दायर की थी। इस अपील में सिंगल बेंच के द्वारा 3 सितंबर को दिए गए आदेश में हाईकोर्ट के ऑब्जरवेशन पर आपत्ति उठाई थी।

चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच ने इसमें साफ किया की सिंगल बेंच के द्वारा लिया गया ऑब्जरवेशन अंतिम फैसले को प्रभावित नहीं करेगा। इसके साथ ही सरिता जैन और सरकार को अपना काउंटर एफिडेविट जमा करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है।

13 नवंबर को चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच ने भी इस स्टे ऑर्डर को स्थगित नहीं किया है। तो इसके अनुसार हाईकोर्ट से अगला आदेश आने तक नेहा जैन को नगरपालिका अध्यक्ष पद से निष्कासित नहीं किया जा सकता।

हाई कोर्ट में चल रहा उनका मामला और कथित भ्रष्टाचार के आरोप हैं। पार्टी से निष्कासित होने के बाद आगे की स्थिति समय बताएगा।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • भाजपा
  • देवरी
  • सागर
  • देवरी नपा अध्यक्ष नेहा जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती