बीजेपी के फर्जी मतदान की बात वाले वीडियो को कांग्रेस ने बनाया मुद्दा, जाएंगे निर्वाचन आयोग, देखें वीडियो

Jitendra Shrivastava | Aug 30, 2024, 21:44 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी में सागर सांसद से मिलने के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कार्यकर्ता खुद की बढ़ाई करते हुए लता वानखेड़े से फर्जी मतदान करने की बात कहता दिख रहा है...

अविनाश नामदेव, VIDISHA. मध्यप्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी तहसील में सागर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद लता वानखेड़े पहुंची थीं। वानखेड़े के सामने गुरुवार, 29 अगस्त को बीजेपी कार्यकर्ता फर्जी मतदान करने का कबूलनामा कर रहे हैं। अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद कांग्रेस भी इसको लेकर एक्टिव नजर आ रही है।

कांग्रेस के प्रदर्शन का वीडियो भी हो रहा वायरल

सांसद लता वानखेड़े के सामने फर्जी मतदान की बात के कबूलनामे के विरोध में शुक्रवार, 30 अगस्त को लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी को ब्लॉक कांग्रेस ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वर्तमान सांसद लता वानखेड़े के सामने महेश साहू स्वयं 15-15 वोट फर्जी डालने का अपराध स्वीकार कर रहा है, इसकी तत्काल जांच हो और तुरंत कार्रवाई की जाए। फर्जी मतदान के वायरल वीडियो के विरोध में प्रदर्शन कर रही ब्लॉक कांग्रेस द्वारा विरोध के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे थे। ऐसे में अब कांग्रेस के प्रदर्शन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... हैजा फैलने से पांच की मौत, दर्जनों बीमार, स्वास्थ्य विभाग मानने को तैयार नहीं

लोकसभा चुनाव में 15 वोट मैंने डाले थे फर्जी

गुरुवार को सागर लोकसभा सीट से सांसद लता वानखेड़े के समक्ष फर्जी मतदान करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक बीजेपी कार्यकर्ता ये कहता हुआ सुनाई दिया था कि लोकसभा चुनाव में 15 वोट मैंने डाले थे फर्जी। हमने फर्जी मतदान किया था, जेल जाते तो हम जाते। वायरल वीडियो में ये आवाज बीजेपी नेता संजय अत्तु भंडारी और पार्षद पति महेश साहू की बताई जा रही है। इसको लेकर कांग्रेस ने ज्ञापन दिया और प्रदर्शन भी किया। उसी दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पार्षद पति के खिलाफ भी टिप्पणी कर दी।

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • फर्जी मतदान
  • विदिशा लटेरी
  • सांसद लता वानखेड़े
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच