लक्ष्मण सिंह को BJP का न्योता, विधायक बोले- वो तो दिग्विजय की वजह से मजबूरी में कांग्रेसी हैं

Pratibha ranaa | Jul 02, 2024, 09:13 IST
Share
Lakshman Singh
Lakshman Singh

खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा- लक्ष्मण सिंह पहले कांग्रेस में थे, फिर बीजेपी में आ गए, फिर कांग्रेस में चले गए। दोनों पार्टियों में वो रहे हैं। उनको कांग्रेस-बीजेपी की रीति-नीति याद है।

मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को भाजपा की ओर से पार्टी में फिर से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने उन्हें न्योता दिया है।

क्या बीजेपी में वापस आएंगे लक्ष्मण सिंह?

दरअसल उमाकांत शर्मा ने कहा कि लक्ष्मण सिंह कांग्रेस में रहकर क्यों ज्यादती सहन कर रहे हैं? मैं उनसे आह्वान करता हूं कि आप भाजपा ज्वाइन कर लीजिए। वहीं इसके अलावा राजगढ़ के खिलचीपुर से बीजेपी विधायक हजारी लाल दांगी ने भी कहा कि लक्ष्मण सिंह मेरे घर आए थे। वो मेरे पुराने साथी हैं, मैंने उनसे बात कर ली है।

वो मेरे पुराने साथी- हजारीलाल

हजारी लाल ने आगे कहा कि लक्ष्मण सिंह पहले कांग्रेस में थे। फिर बीजेपी में आ गए, फिर कांग्रेस में चले गए। दोनों पार्टियों में वो रहे हैं उनको कांग्रेस की रीति- नीति याद है, उन्हें बीजेपी की भी याद है। वो मजबूरी में दिग्विजय सिंह की वजह से कांग्रेस में हैं।

बता दें, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई व पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह अक्सर अपने चुभने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। कई बार उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए अपनी ही पार्टी पर ट्वीट के माध्यम से निशाना साधते रहे हैं। कई बार वो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ही अपने बड़े भाई दिग्विजय सिंह पर भी तंज कस चुके हैं।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • उमाकांत शर्मा भाजपा
  • Mp Politics
  • बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा
  • पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज