हाइवे पर महिला संग सेक्स करने वाले BJP नेता मनोहरलाल जमानत मिलते ही गायब! वकील ने किया ये दावा
Rohit Sahu | May 27, 2025, 13:05 IST
manohar lal dhakad
हाइवे पर महिला के साथ सेक्स करने वाले बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ कोर्ट से जमानत के बाद लापता हैं। मामले में अभी भी पुलिस जांच जारी है। इस बीच नेताजी के वकील ने अदालत में नया तर्क दिया है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ सेक्स करने वाले बीजेपी नेता जमानत मिलते ही फरार हो गए हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने खुद को मंदसौर जिले की भानपुरा पुलिस को हवाले किया था। 27 मई को कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई। अब खबर है कि जमानत के बाद से वह लापता हैं। इसी बीच अब उनके वकील ने नया तर्क देते हुए वीडियो को AI एडिट बताया है।
13 मई की रात की घटना का वीडियो 21 मई को वायरल हुआ। हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे में कैद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में मनोहर धाकड़ और एक महिला सेक्स करते हुए दिखाई दिए। कार की नंबर प्लेट भी साफ दिख रही थी। परिवहन विभाग के अनुसार कार मनोहर धाकड़ के नाम पर है।
मंदसौर पुलिस सूत्रों की मानें तो यह वीडियो लीक ब्लैकमेलिंग का नतीजा था। NHAI के कुछ कर्मचारियों ने धाकड़ से वीडियो न लीक करने की एवज में 1 लाख रुपये की मांग की थी। बताया गया कि 20 हजार रुपये दिए। बाकी राशि न मिलने पर वीडियो को तीन हिस्सों में वायरल कर दिया गया। बाद में NHAI ने तीन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
मंदसौर एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की भी गहराई से पड़ताल की जा रही है। वहीं अब तक मनोहर धाकड़ सार्वजनिक रूप से इस मामले में सामने नहीं आए, जिससे संदेह और गहराता जा रहा है।
यह भी पढ़ें...विजय शाह जैसे बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी का सख्त मैसेज, कहीं भी कुछ भी बोलने से...
वीडियो विवाद के बाद बीजेपी मंदसौर जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने सफाई दी कि मनोहर धाकड़ पार्टी के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। वहीं, धाकड़ महासभा युवा संघ ने उन्हें राष्ट्रीय मंत्री पद से हटा दिया है। कांग्रेस ने इस मामले में बीजेपी पर सीधा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें...लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, वायरल हुई थी महिला संग फोटो-वीडियो
MP News | मनोहरलाल धाकड़ | बीजेपी नेता का वीडियो
बिना जांच के केस दर्ज हुआ
बीजेपी नेता के वकील संजय सोनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पूरा मामला केवल वायरल वीडियो पर आधारित है। भारतीय न्याय संहिता की नई धाराओं—296 (सार्वजनिक अश्लीलता), 285 (जान-माल को खतरे में डालना), और 3(5) (सामूहिक अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक वीडियो की कोई फॉरेंसिक जांच नहीं कराई गई है।
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी पूरी घटना
ब्लैकमेलिंग का एंगल आया सामने
अब तक सामने नहीं आए मनोहर धाकड़
यह भी पढ़ें...विजय शाह जैसे बीजेपी नेताओं को पीएम मोदी का सख्त मैसेज, कहीं भी कुछ भी बोलने से...
बीजेपी ने बनाई दूरी
यह भी पढ़ें...लालू यादव ने तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, वायरल हुई थी महिला संग फोटो-वीडियो
5 लाइन में समझिए पूरी खबर
- मनोहर धाकड़ वायरल वीडियो में अश्लील हरकत करते दिखे, बाद में गिरफ्तार हुए।
- कोर्ट से जमानत के बाद नेता का कोई सुराग नहीं मिल रहा।
- वीडियो की फॉरेंसिक जांच अब तक नहीं कराई गई।
- NHAI कर्मचारियों द्वारा ब्लैकमेलिंग का एंगल सामने आया।
- राजनीतिक संगठन और महासभा ने उनसे दूरी बना ली।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP News | मनोहरलाल धाकड़ | बीजेपी नेता का वीडियो
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava