भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ के वायरल वीडियो कांड में नया मोड़, तीन कर्मचारी बर्खास्त
Abhilasha Saksena Chakraborty | May 27, 2025, 18:17 IST
NHAI dismissed three employees
मंदसौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में कड़ी कार्रवाई हुई है। इस वीडियो को लीक करने वाले तीन कर्मचारियों को NHAI ने बर्खास्त कर दिया गया है।
MP News:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो को लीक करने वाले तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। ये कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कंपनी से नहीं बल्कि अनुबंधित कंपनी MKC इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े थे। सरकार ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो की सूचना मिलने पर MKC इंफ्रास्ट्रक्चर ने 13 मई की रात नाइट शिफ्ट में तैनात तीन कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया। मामले का वीडियो हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुआ था, जिसमें मनोहर लाल धाकड़ एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस घटना के बाद जांच तेज हो गई है। पुलिस अब वीडियो लीक करने और ब्लैकमेलिंग की जांच कर रही है। आरोप है कि कर्मचारियों ने वीडियो लीक करने की धमकी देकर मनोहर धाकड़ से मोटी रकम की मांग भी की। मंदसौर जिले से भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर धाकड़ का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खुलेआम डांस करते और आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने धाकड़ को गिरफ्तार किया। हालांकि, उन्हें अगले ही दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया, क्योंकि उन पर सिर्फ जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अब इस अश्लील वीडियो मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ ने पुलिस को दिए बयान में दावा किया कि एक्सप्रेसवे पर तैनात कुछ कर्मचारियों ने उनसे वीडियो को वायरल न करने की एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। उनके अनुसार, उन्होंने तुरंत मौके पर मौजूद 20 हजार रुपये दे दिए, लेकिन जब बाकी की 80 हजार की मांग पूरी नहीं हुई, तो इन कर्मचारियों में से एक ने वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।
ये भी पढ़ें: एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार इस घटना ने मध्य प्रदेश के राजनीतिक हलकों में भी खलबली मचा दी है। एक ओर जहां विपक्ष ने भाजपा पर नैतिक जिम्मेदारी तय करने की मांग की है, वहीं भाजपा की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एनएचएआई ने तीन कर्मचारियों को किया बर्खास्त
क्या था मामला
वीडियो वायरल होने की असली वजह आई सामने
ये भी पढ़ें: एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाला भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ गिरफ्तार
घटना की पूरी टाइमलाइन
- 13 मई 2025: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मनोहर धाकड़ और एक महिला का वीडियो रिकॉर्ड किया गया।
- 23 मई 2025: वीडियो वायरल होते ही भानपुरा थाने में धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज हुई।
- 25 मई 2025: पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, लेकिन 26 मई को उन्हें ज़मानत मिल गई।
- 26 मई के बाद: धाकड़ ने ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया और वीडियो वायरल करने वालों की पहचान के लिए जानकारी दी।
धाकड़ ने क्या कहा?
सियासी गलियारों में चर्चा तेज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA