मोहन यादव के बहाने यूपी और बिहार पर नजर, बीजेपी ने की 2024 की तैयारी

Vikram Jain | Dec 11, 2023, 24:00 IST
Share
मोहन यादव के बहाने यूपी और बिहार पर नजर, बीजेपी ने की 2024 की तैयारी
मोहन यादव के बहाने यूपी और बिहार पर नजर, बीजेपी ने की 2024 की तैयारी

बीजेपी ने एमपी में यादव समाज से मुख्यमंत्री बनाकर यूपी और बिहार के यादवों को साधने का बड़ा दांव खेला है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री की ताजपोशी कर बीजेपी ने 2024 की तैयारी कर ली है। यादव समाज से मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी ने यूपी और बिहार के यादवों को साधने का बड़ा दांव खेला है। उत्तरप्रदेश में यादव समाज समाजवादी पार्टी का कोर वोटर माना जाता है। वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी के जातिगत जनगणना के सवाल को भी जवाब दिया है। बीजेपी को 24 के लोकसभा चुनाव में सबसे ज़्यादा कड़ी चुनौती बिहार और यूपी से मिल सकती है, इसी को देखते हुए पार्टी ने यादव को सीएम बनाकर दोनों प्रदेशों में एक बेहतर जातिगत कॉर्ड खेला है।

यादवों की धुरी पर घूमती है यूपी-बिहार की सियासत

उत्तरप्रदेश और बिहार की सियासत की धुरी यादव वर्ग ही है। यहां पर राजनीति यादव समाज के आस-पास ही घूमती रहती है। बिहार की नीतीश सरकार की हाल की जनगणना में यादवों की संख्या सबसे अधिक 14 फीसदी है। इन वोटर्स के खींचने के लिए आरजेडी और बीजेपी में होड़ मची हुई है। यादव आरजेडी के वोटर माने जाते हैं और बीजेपी इनको अपने पाले में लाना चाहती है। वहीं उत्तरप्रदेश में दस से बारह फीसदी यादव समाज के वोटर हैं। यह वोटर समाजवादी पार्टी के कोर वोटर माने जाते हैं। यादव समाज का सीएम बनाकर बीजेपी का इन वोटरों को लुभाने की कोशिश माना जा सकता है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव के लिए ये गणित चिंता का सबब बन सकता है।

2024 लोकसभा चुनाव पर नजर

ओबीसी सीएम का दांव खेलकर बीजेपी ने राहुल गांधी के जातिगत जनगणना को उठाए गए मुद्दे पर भी करारा जवाब देने की कोशिश की है। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में मप्र समेत अन्य राज्यों में भी जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया था। राहुल ने यहां तक कहा था कि केंद्र की राजनीति में ओबीसी की भारी उपेक्षा हुई है। यहां तक कि बजट बनाने में लगे अधिकारियों में ओबीसी के चंद लोग ही हैं। इस मुद्दे के सहारे राहुल ने ओबीसी को साधकर चुनाव में सरकार बनाने का दांव चला था। लेकिन ये दांव चल नहीं पाया। वहीं बीजेपी ने ओबीसी सीएम बनाकर संदेश दे दिया है कि इस वर्ग की सबसे बड़ी हिमायती वही है।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • BJP preparation for UP-Bihar
  • Mohan Yadav becomes CM
  • BJP strategy for Lok Sabha elections
  • Yadav vote bank
  • यूपी-बिहार को लेकर बीजेपी की तैयारी
  • सीएम बने डॉ. मोहन यादव
  • लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति
  • यादव वोट बैंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई