मालवा-निमाड़ में बीजेपी ने किया सबसे बड़ा गेन, 19 सीटों को कांग्रेस से हथिया लिया, मंत्रीमंडल में मिलेगी ज्यादा तवज्जो
Chandresh Sharma | Dec 04, 2023, 24:00 IST
मालवा-निमाड़ में बीजेपी ने किया सबसे बड़ा गेन, 19 सीटों को कांग्रेस से हथिया लिया, मंत्रीमंडल में मिलेगी ज्यादा तवज्जो
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी दो तिहाई बहुमत लाने में सफल रही है। सबसे ज्यादा सीटें मालवा-निमाड़ से बीजेपी की झोली में आईं। पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी ने यहां से 19 सीटें कांग्रेस से हथियाई हैं।
INDORE. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी दो तिहाई बहुमत लाने में सफल रही है। साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी ने मध्यप्रदेश के हर अंचल में अच्छा प्रदर्शन किया है। सबसे ज्यादा सीटें मालवा-निमाड़ से बीजेपी की झोली में आईं। पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी ने यहां से 19 सीटें कांग्रेस से हथियाई हैं।
48 सीटें जीती बीजेपी
मालवा-निमाड़ अंचल की बात की जाए तो यहां 66 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से बीजेपी ने 48 सीटों पर कब्जा कर लिया है। वहीं कांग्रेस को 17 सीटों पर सिमटा दिया गया। पूरे प्रदेश में मात्र एक सीट जो अन्य के खाते में गई है। वह भी मालवा-निमाड़ की है। बीते चुनाव के मुकाबले बीजेपी ने यहां सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।
ग्वालियर-चंबल में किया 11 सीटों का इजाफा
मालवा-निमाड़ के अलावा बीजेपी ने ग्वालियर-चंबल में 11 सीटों का इजाफा किया है। यहां की 34 सीटों में से बीजेपी ने 18 सीटें जीत लीं। जबकि कांग्रेस यहां 16 सीटें जीतकर लगभग बराबरी पर ही रही। इसके अलावा महाकौशल में बीजेपी ने 8 सीटों का इजाफा किया।
2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए मालवा-निमाड़ ने जीत का रास्ता बनाया था। इस दौरान कांग्रेस को यहां की 66 सीटों में से 34 सीटें मिली थीं। यही मालवा-निमाड़ 2023 में कांग्रेस के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। इस बार भाजपा को यहां 66 में से 48 सीटें मिली हैं, जिसने बहुमत की इबारत लिखी है। इधर, ग्वालियर-चंबल अंचल में भी कांग्रेस को नुकसान हुआ है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman