/sootr/media/media_files/a9oUTKge8sUc4uVk2OAS.jpg)
BHOPAL. भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व 2024 में 1 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत करने जा रही है। इसको लेकर विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपनी विधानसभा के कैमोर मण्डल में आयोजित मण्डल कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई घर न छूटे जिसमें बीजेपी का सदस्य न हो। पाठक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस नंबर मिस्ड कॉल करो और सदस्य बनो।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं से मिलें
विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि बीजेपी का संगठन पर्व में सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है आप सभी को सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान में नए सदस्य बनाने के साथ-साथ पुराने सदस्यों को भी फिर सदस्यता लेना है। सदस्यता अभियान में जब आप सभी कार्यकर्ता घर-घर जाएं और सिर्फ मुखिया से ही नहीं, बल्कि हर सदस्य से मिलें। उन्हें पार्टी की विचारधारा के साथ-साथ डबल इंजन की केंद्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियां और उनके द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी देते हुए सदस्य बनाएं। महिला मोर्चा की पदाधिकारी महिलाओं और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवाओं से मिलें और 18 साल से ऊपर के सभी नागरिक को बीजेपी का सदस्य बनाएं।
नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल दें और सदस्य बने
सदस्यता अभियान में 1 सितम्बर से देश का कोई भी नागरिक बीजेपी की सदस्यता के लिए जारी किए गए नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, नमो एप और बीजेपी की वेबसाइट के माध्यम से सदस्यता ले सकता है। संजय पाठक ने कहा कि हमें विजयराघवगढ़ विधानसभा में 1 लाख से अधिक लोगों को बीजेपी का सदस्य बनाना है और हर बूथ पर 200 से अधिक सदस्य बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांवों में किसान, मजदूर, युवा और बहनों सहित हर वर्ग को जोड़ें कोई घर न छूटे, जहां भाजपा का सदस्य न हो।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें