बीजेपी सदस्यता अभियान में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों को लगाया, कांग्रेसी बोले- क्या पार्टी में कार्यकर्ताओं की कमी ?

Pratibha ranaa | Sept 24, 2024, 11:04 IST
Share
बीजेपी सदस्यता अभियान
बीजेपी सदस्यता अभियान

बीजेपी के सदस्यता अभियान में उज्जैन नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल करने के आरोपों ने राजनीतिक तनाव बढ़ा दिया है। विधायक महेश परमार ने आम नागरिकों के साथ हो रहे धोखे पर कड़ा विरोध जताया है।

बीजेपी के सदस्यता अभियान में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों को सक्रिय रूप से शामिल किया गया है। बीजेपी के सदस्यता अभियान में नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों को शामिल किए जाने के मुद्दे ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। सभी 6 जोन कार्यालयों और निगम मुख्यालय के कर्मचारी अब बीजेपी के सदस्य बनाने में जुटे हैं। इस पर विधायक महेश परमार और नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

जबरन बीजेपी का सदस्य बनाने की कोशिश

महेश परमार, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश भाटी और नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की कमी है। उन्होंने कहा कि शासकीय मशीनरी का उपयोग कर आम नागरिकों को जबरन बीजेपी का सदस्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी जानकारी मिलते ही नगर निगम के पार्षदों ने निगम के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया, जहां करीब 350 आउटसोर्स कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

ये खबर भी पढ़िए...ये कैसा सदस्यता अभियान : हमने लाड़ली बहना बनाया अब आप BJP के सदस्य बनो...

आम नागरिकों को, जो नगर निगम में अपने काम के लिए कई घंटे से इंतजार कर रहे थे, स्टाफ की कमी के कारण निराश होना पड़ा। विधायक महेश परमार ने बीजेपी द्वारा आम जनता के साथ किए जा रहे धोखे और झूठ के खिलाफ कड़ा विरोध किया।

बीजेपी सदस्यता अभियान पर कांग्रेस की कार्रवाई

कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे का विरोध करते हुए अपने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षेत्र में जाकर जांच करें कि कौन से आउटसोर्स कर्मचारी भाजपा के सदस्यता अभियान में लगे हैं। इसके लिए उन्हें फोटो और वीडियो बनाकर कांग्रेस कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BJP
  • द सूत्र
  • उज्जैन समाचार
  • Municipal Corporation
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • BJP Membership Campaign
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज