सदस्यता अभियान में कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा 91% लक्ष्य पूराकर प्रदेश में नंबर-1, मालिनी, महेंद्र व मधु पिछड़े
Sanjay Gupta | Sept 19, 2024, 12:07 IST
fgb
इंदौर में बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) की विधानसभा ने 91% लक्ष्य पूरा किया, जबकि अन्य विधायक 40% लक्ष्य पर हैं।
बीजेपी के सदस्यता अभियान के तहत इंदौर में अभी तक 52 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ है। वहीं इसमें भी इंदौर एक विधानसभा ( जो नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की है ) वह पूरे प्रदेश में 91 फीसदी लक्ष्य पूरा कर नंबर वन पर है। वहीं प्रदेश में दूसरे नंबर पर मल्हारगढ़ विधानसभा है तो वहीं तीसरे नंबर पर इंदौर विधानसभा दो विधायक रमेश मेंदोला है। यहां पर लक्ष्य का 73 फीसदी पूरा हो गया है।
इंदौर जिले की विधानसभाओं की बात करें तो यहां पर सबसे निचले पायदान पर इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़, पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया और राऊ विधायक मधु वर्मा है। यह तीनों अभी 40 फीसदी लक्ष्य पर भी नहीं पहुंचे हैं।
सदस्यता कार्य के प्रभारी व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि लगे हुए हैं और निचले स्तर पर भी टीम काम कर रही है, हर कार्यकर्ता लगा हुआ है इंदौर जल्द ही सदस्यता में नंबर वन होगा। हमारी विधानसभा एक पूरे मप्र में नंबर वन पर है औऱ् इंदौर दो तीसरे नंबर पर है। उल्लेखनीय है कि पहले भी हुए सदस्यता अभियान के समय गुप्ता इंदौर एक से विधायक थे और तब भी यह विधानसभा सदस्यता अभियान में आगे रही थी। अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के डोर टू डोर अभियान के बाद उनकी टीम जुटी हुई है और लक्ष्य पूरा करने के लिए सबसे आगे चल रही है।
हाल ही में प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए इंदौर आए थे। तब उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया था कि मैदान में नहीं उतरने और अधिक सदस्यता नहीं बनाने के चलते ही कई मंत्री और तोपचंद विधायक विधानसभा में चुनाव हार गए थे। इसलिए अधिक सदस्य बनाना और बूथ स्तर पर काम करना सबसे ज्यादा अहम है। कार्यकर्ता के कारण ही जीत मिलती है, सांसद शंकर लालवानी हो या कोई और इनके बिना कोई इतने वोट नहीं ला पाता।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
इंदौर में कैलाश, रमेश ही आगे, मालिनी, महेंद्र, मधु की हालत खराब
यह है नगरीय क्षेत्र में स्थिति
- इंदौर एक- कैलाश विजयवर्गीय- 78 हजार का लक्ष्य- 71 हजार पूरा- 91 फीसदी
- इंदौर दो- रमेश मेंदोला- 74 हजार का लक्ष्य- 54 हजार पूरा, 73 फीसदी
- इंदौर तीन- गोलू शुक्ला- 48 हजार का लक्ष्य- 23 हजार पूरा- 49 फीसदी
- इंदौर चार- मालिनी गौड़- 52 हजार का लक्ष्य- 19 हजार पूरा- 38 फीसदी
- इंदौर पांच- महेंद्र हार्डिया- 85 हजार का लक्ष्य- 27 हजार पूरा- 32 फीसदी
- राऊ- मधु वर्मा- 72 हजार का लक्ष्य- 20 हजार पुरा- 29 फीसदी
(इंदौर नगर में 4.11 लाख का लक्ष्य, इसमें 2..16 लाख, 52 फीसदी पूरा हुआ)
वहीं ग्रामीण इंदौर में यह ही स्थिति
- सांवेर विधानसभा- तुलसी सिलावट- 76 हजार का लक्ष्य- 37 हजार पूरा- 48 फीसदी
- देपालपुर विधानसभा- मनोज पटेल- 69 हजार का लक्ष्य- 32 हजार पूरा- 46 फीसदी
- महू विधानसभा- उषा ठाकुर- 65 हजार का लक्ष्य- 26 हजार पूरा- 40 फीसदी
(ग्रामीण में 2.10 लाख का लक्ष्य, 95 हजार पूरा- 45 फीसदी)
जल्द लक्ष्य से आगे निकलेंगे-गुप्ता
प्रदेशाध्यक्ष चेता गए थे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman