ये कैसा सदस्यता अभियान : हमने लाड़ली बहना बनाया अब आप BJP के सदस्य बनो...
Pratibha ranaa | Sept 20, 2024, 10:26 IST
jnh
छतरपुर में मानवेंद्र यादव से चार युवकों ने जबरन बीजेपी सदस्यता दिलाने की कोशिश की। युवकों ने उसका मोबाइल छीनकर, उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
मध्य प्रदेश में भाजपाइयों ने अपने सदस्यता अभियान को बढ़ाने के लिए एक नया तरीका ढूंढ निकाला है। अब भाजपाई जबरदस्ती लोगों को पार्टी में जुड़वाने की कोशिश कर रहे हैं।
अभी हाल ही में छतरपुर में एक युवक का मोबाइल छीनकर उसे जबरन BJP की सदस्यता दिलाने की कोशिश की गई। बीजेपी की सदस्यता लेने से जब युवक ने इनकार किया तो उसे आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बीजेपी अपने सदस्यता अभियान को लेकर लगातार सवालों के घेरे में आ रही है।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के अजनर निवासी मानवेंद्र सिंह यादव के साथ छतरपुर जिले में एक अजीब घटना घटी। बमीठा थाना क्षेत्र में स्थित एक टोल प्लाजा के पास मानवेंद्र सिंह खड़ा था। यहां अचानक चार अज्ञात युवक आए और उसे जबरन बीजेपी की सदस्यता दिलाने की कोशिश की। जब उसने मना किया, तो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसके साथ मारपीट की। बता दें, मानवेंद्र सिंह यादव NHAI में ड्राइवर के रुप में पदस्थ है।
ये खबर भी पढ़िए...अब हरियाणा का चुनाव भी लाड़ली बहना के भरोसे, बीजेपी ने की 2100 रुपए महीना देने की घोषणा
मध्य प्रदेश बीजेपी को डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इसलिए पार्टी कोई भी कोर- कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि चुनाव से पहले जिन महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का फायदा दिलाकर पार्टी सत्ता में आई, अब उन्हीं महिलाओं को मैसेज भेजकर पार्टी ज्वाइन करने का आग्रह किया जा रहा है। हालांकि इस मामले में पार्टी कोई जबरदस्ती करती दिखाई नहीं दे रही।
![मानवेंद्र यादव]()
पीड़ित युवक ने इस घटना की शिकायत नजदीकी बमीठा थाने में दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मानवेंद्र की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 115, और 351 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
अभी हाल ही में छतरपुर में एक युवक का मोबाइल छीनकर उसे जबरन BJP की सदस्यता दिलाने की कोशिश की गई। बीजेपी की सदस्यता लेने से जब युवक ने इनकार किया तो उसे आरोपियों ने पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बीजेपी अपने सदस्यता अभियान को लेकर लगातार सवालों के घेरे में आ रही है।
युवक को BJP की सदस्यता दिलाने की कोशिश
ये खबर भी पढ़िए...अब हरियाणा का चुनाव भी लाड़ली बहना के भरोसे, बीजेपी ने की 2100 रुपए महीना देने की घोषणा
मैसेज भेजकर भी सदस्यता लेने का आग्रह
मानवेंद्र यादव
पुलिस ने की आरोपियों की तलाश शुरू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA