अपनी ही सरकार के खिलाफ बागी हुए मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी, जानिए अब किस बात को लेकर दिखाए तीखे तेवर
Rahul Garhwal | Sept 05, 2023, 24:00 IST
मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी नारायण त्रिपाठी अपनी ही सरकार के खिलाफ बागी हो गए हैं। उन्होंने किसानों से बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की अपील की है।
MAIHAR. मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ विंध्य से एक बार फिर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी अपनी ही सरकार के खिलाफ विद्रोह की राह पर दिखाई दे रहे है। नारायण त्रिपाठी ने किसानों की खराब फसल के लिए सरकार से राहत राशि मांगी है। वहीं किसानों से बिजली बिल जमा नहीं करने की अपील की है। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ 15 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन करने की अपील की है।
— Narayan Tripathi (@NarayanMlaBjp) September 2, 2023
नारायण त्रिपाठी के तीखे तेवर
मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी लगातार तीखे तेवर दिखा रहे हैं। उन्होंने सीएम शिवराज को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कम बारिश की वजह से खराब हुई किसानों की फसल के लिए मुआवजे की मांग की है। पत्र में लिखा है कि सरकार किसानों को इस विपरीत परिस्थिति में तुरंत मुआवजा देकर राहत पहुंचाने का काम करें। अल्प दृष्टि के कारण पूरे क्षेत्र की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। अब किसानों को केवल सरकारी मदद का ही सहारा है।
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र
नारायण ने की बिजली विभाग के घेराव की अपील
MLA नारायण त्रिपाठी ने वीडियो के जरिए अपील की है कि लोग अपने क्षेत्र में 15 सितंबर को बिजली विभाग के दफ्तर और अधिकारियों का घेराव करके प्रदर्शन करें। उन्होंने बिजली बिल नहीं भरने की अपील की है। नारायण त्रिपाठी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिजली बिल को लेकर सीएम शिवराज ने दिया था बयान
सीएम शिवराज ने बिजली के भारी-भरकम बिल खत्म करते हुए लोगों को राहत देने का बयान दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि 1 किलोवॉट बिजली का उपयोग करने वाले लोगों का सितंबर से नया बिल आएगा। उन्हें पुरानी राशि भरने की कोई जरूरत नहीं है। सीएम कई बार ये बात कह चुके हैं कि गरीबों का बिजली का बिल सरकार खुद भरेगी। विधायक नारायण त्रिपाठी ने वीडियो में कहा है कि लोग बिजली के बिल, ट्रांसफार्मर और कटौती से बेहद परेशान हैं।
ये खबर भी पढ़िए..
मध्यप्रदेश सरकार ने ऑप्शन दिया तो इंदौर की 150 महिलाओं ने छोड़े लाड़ली बहना के 1-1 हजार रुपए, जल्दी में भर दिया था फॉर्म
सरकार के खिलाफ पहली बार मुखर नहीं हुए नारायण त्रिपाठी
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का ये पहला मामला नहीं है। वे लगातार सरकार के खिलाफ मुखर होते रहे हैं। नारायण त्रिपाठी विंध्य को अलग प्रदेश बनाने की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कुछ महीनों पहले अपनी एक अलग पार्टी बनाई है। उसका नाम विंध्य जनता पार्टी रखा है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari