नारायण त्रिपाठी ने छोड़ी बीजेपी, थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, लंबे समय से कर रहे थे अलग विंध्य प्रदेश की मांग

Ujjwal Rai | Oct 13, 2023, 24:00 IST
Share
नारायण त्रिपाठी ने छोड़ी बीजेपी, थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, लंबे समय से कर रहे थे अलग विंध्य प्रदेश की मांग
नारायण त्रिपाठी ने छोड़ी बीजेपी, थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, लंबे समय से कर रहे थे अलग विंध्य प्रदेश की मांग

बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

BHOPAL. मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी को अलविदा कह दिया है। अब ये अटकले लगाई जा रहीं हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस ज्वॉइन कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि नारायण त्रिपाठी को बीजेपी की तरफ से कोई टिकट नहीं दिया गया था।

पार्टी छोड़ने का नहीं बताया कारण

बता दें कि नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को इस्तीफा भेजा है। इसमें उन्होंने पार्टी छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है। बीते कुछ दिनों से नारायण त्रिपाठी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरे भी सामने आ रहीं थी। सूत्रों के मुताबिक नारायण त्रिपाठी दिल्ली कांग्रेस से संपर्क बनाए हुए हैं।

F8TkH-VagAAkebA.jpg
F8TkH-VagAAkebA.jpg

F8TkInwbYAApAKt.jpg
F8TkInwbYAApAKt.jpg

चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं त्रिपाठी

लंबे समय से विंध्य को अलग प्रदेश बनाने की मांग कर रहे नारायण त्रिपाठी मैहर क्षेत्र से अलग-अलग दलों से चुनाव लड़ कर चार बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा है और चुनाव जीते हैं। त्रिपाठी ने 2003 का विधानसभा चुनाव सपा से जीता था। वह साल 2014 के लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस के विधायक थे। लेकिन, बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। उसके बाद साल 2016 में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर उपचुनाव जीता था। साल 2018 का विधानसभा चुनाव भी नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी से ही जीता था।

विंध्य जनता पार्टी

लंबे समय से विंध्य को अलग प्रदेश बनाने की मांग कर रहे नारायण त्रिपाठी ने अपनी अलग पार्टी विंध्य जनता पार्टी भी बना रखी है। उस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर उनकी विंध्य को अलग प्रदेश बनाने की मांग नहीं मानी गई तो, वह अपनी पार्टी से 30 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगें और चुनाव लड़ेंगे।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • Narayan Tripathi left BJP
  • नारायण त्रिपाठी
  • Narayan Tripathi
  • नारायण त्रिपाठी ने बदली पार्टी
  • नारायण त्रिपाठी ने छोड़ी बीजेपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच