मैहर के जिला बनने पर BJP विधायक ने CM शिवराज और कमलनाथ को दी बधाई, जानें जिला बनने और विंध्य प्रदेश पर क्या बोले नारायण त्रिपाठी

Vikram Jain | Sept 07, 2023, 24:00 IST
Share

मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज सिंह और कमलनाथ को बधाई दी।

BHOPAL. मां शारदा का धाम मैहर सतना से अलग होकर मध्यप्रदेश का 55वां जिला बनेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर को जिला बनाने का ऐलान कर दिया है। सीएम की घोषणा के बाद ही मैहर को जिला बनाने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। नागरिकों से दावे-आपत्ति मंगाए गए हैं। मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मैहर से BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। जिला बनाए जाने को लेकर BJP विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज सिंह और कमलनाथ को बधाई दी।

कमलनाथ ने किया था मैहर को जिला बनाने का ऐलान

बुधवार को भोपाल में अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा मैहर को जिला बनाने का ऐलान कमलनाथ ने किया था, मुख्यमंत्री शिवराज ने इसे पूरा किया। इसलिए मैं दोनों ही नेताओं को बधाई देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि अब विंध्य प्रदेश की लड़ाई लड़ी जाएगी। विंध्य जनता पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीट पर चुनाव लड़ेगी। अगर BJP विंध्य प्रदेश का समर्थन कर देगी तो मेरा दल चुनाव नहीं लड़ेगा। हमारा दल वोट कटुवा पार्टी नहीं बनेगा। ये चुनाव के परिणाम बताएंगे।



आभार प्रकट करने लागाए गए भोपाल में लगे होर्डिंग

मैहर को जिला बनाए जाने को लेकर भोपाल में सीएम शिवराज के आभार प्रकट करते हुए होर्डिंग लगाए गए है। खास बता यह है कि इन होर्डिंग में सीएम शिवराज के अलावा पूर्व सीएम कमलनाथ की फोटो लगी है, जिसको लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। लिंक रोड नंबर एक पर लगे होर्डिंग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और पूर्व सीएम कमलनाथ के साथ BJP विधायक नारायण त्रिपाठी की तस्वीर लगी हुई है। इस होर्डिंग में मैहर को जिला बनाए जाने को लेकर दोनों नेताओं का आभार जताया गया है।

2020 में कमलनाथ सरकार ने लगाई थी मुहर

बता दें कि साल 2020 में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कैबिनेट बैठक में मैहर को जिला बनाने की सहमति दी थी। इसके बाद से कमलनाथ की सरकार गिरने के साथ ही यह फाइल लंबे अरसे के लिए दबा दी गई, अब विधानसभा चुनाव को देखते हुए फिर मैहर को जिला बनाने की कवायद शूरु हुई है।

कई पार्टियों से चुनाव लड़ चुके हैं नारायण त्रिपाठी

नारायण त्रिपाठी कई पार्टियों से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंच चुके हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2003 का विधानसभा चुनाव जीता था। 2013 में त्रिपाठी कांग्रेस से जीता था। बाद में वह BJP में शामिल हो गए और इस्तीफा देकर BJP के टिकट पर विधायक चुने गए थे। 2018 का चुनाव भी नारायण त्रिपाठी ने BJP से ही जीता था। मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी लंबे समय से अलग विंध्य राज्य की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी अलग पार्टी बनाई है। जिसका नाम ‘विंध्य जनता पार्टी’ (VJP) है।

जानें जुलाई 2019 में क्या हुआ था...

जुलाई में विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी के 2 विधायकों नारायण त्रिपाठी (मैहर) और शरद कोल (ब्योहारी) ने बीजेपी सरकार के एक बिल पर क्रॉस वोटिंग की थी। इसके बाद दोनों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में बीजेपी और तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान दोनों विधायकों ने कांग्रेस सरकार को समर्थन देने की घोषणा की थी। नारायण त्रिपाठी ने इसे अपनी घर वापसी बताया था। इस घटना के दो दिन बाद नारायण त्रिपाठी ने फिर पाला बदला और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचे। त्रिपाठी ने कहा, वे कांग्रेस में कभी गए ही नहीं। कांग्रेस में उनके शामिल होने की झूठी खबर फैलाई। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि खेल कांग्रेस ने शुरू किया खत्म हम करेंगे।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल समाचार
  • Notification of Maihar district released
  • BJP MLA Narayan Tripathi
  • Narayan Tripathi thanked
  • now the battle of Vindhya Pradesh will be fought
  • मैहर जिले का नोटिफिकेशन जारी
  • BJP विधायक नारायण त्रिपाठी
  • नारायण त्रिपाठी ने दिया धन्यवाद
  • अब विंध्य प्रदेश की लड़ाई लड़ी जाएगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच