पन्ना में बीजेपी विधायक प्रह्लाद लोधी ने मंच पर SDM को फटकारा, बोले- भोपाल जाकर ट्रांसफर करवा दूंगा

Rahul Garhwal | Jan 18, 2024, 23:30 IST
Share
पन्ना में बीजेपी विधायक प्रह्लाद लोधी ने मंच पर SDM को फटकारा, बोले- भोपाल जाकर ट्रांसफर करवा दूंगा
पन्ना में बीजेपी विधायक प्रह्लाद लोधी ने मंच पर SDM को फटकारा, बोले- भोपाल जाकर ट्रांसफर करवा दूंगा

पन्ना में बीजेपी विधायक प्रह्लाद लोधी ने मंच पर SDM को फटकार दिया। उन्होंने कहा कि भोपाल जाकर ट्रांसफर करवा दूंगा।

PANNA. पन्ना के शाहनगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में पवई विधायक प्रह्लाद लोधी ने SDM को भरे मंच पर फटकार दिया। कई अधिकारी यात्रा से नदारद थे, इस पर विधायक आग-बबूला हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों के बाप का राज नहीं है। ऐसे अधिकारी ट्रांसफर करवा लें, वरना मैं भोपाल जाकर ट्रांसफर करवा दूंगा।

SDM डांट सुनती रहीं और सिर हिलाती रहीं

विधायक प्रहलाद लोधी ने SDM श्रुति अग्रवाल को जमकर फटकारा। वे डांट सुनती रहीं और सिर हिलाती रहीं। इसके पहले भी अधिकारियों की गैर मौजूदगी से नाराज होकर पवई विधानसभा में अधिकारी-कर्मचारियों को फटकार लगाई थी। शाहनगर में भी उन्होंने यही बात दोहराई।

'ट्रांसफर करा लें अधिकारी'

विधायक प्रह्लाद लोधी ने कहा कि अगर यात्रा में अधिकारी मौजूद नही रहेंगे। गरीब तक हमारी सरकार की योजनाएं नहीं पहुंचेंगी। ऐसे लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। भोपाल जाकर ट्रांसफर करवा दूंगा। अगर अधिकारियों की मानसिकता कांग्रेसियों की तरह है तो वे ट्रांसफर करवाकर पवई से बाहर चले जाएं। वहीं SDM श्रुति अग्रवाल कार्यक्रम से नदारद रहे अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस देने की बात कह रही हैं।

SDM श्रुति अग्रवाल ने क्या कहा ?

शाहनगर की SDM श्रुति अग्रवाल ने कहा कि ये सरकार की योजनाएं हैं, जिन्हें जनता के बीच तक ले जाने का काम यात्रा के द्वारा किए जा रहा है। जनता की समस्याओं के तुरंत निदान किया जा रहा है। अधिकारी-कर्मचारी जो विकसित भारत संकल्प यात्रा में नहीं रह रहे हैं, उनको नोटिस दिए जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • Panna Vikas Bharat Sankalp Yatra
  • MLA Prahlad Lodhi
  • Prahlad Lodhi reprimands SDM
  • Prahlad Lodhi warning to officials
  • पन्ना विकसित भारत संकल्प यात्रा
  • विधायक प्रह्लाद लोधी
  • प्रह्लाद लोधी ने एसडीएम को फटकारा
  • अधिकारियों को प्रह्लाद लोधी की चेतावनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज