BJP की जंबो मीडिया टीम घोषित... 89 चेहरों को मिली जगह, 32 प्रवक्ता बनाए, इनमें 11 विधायक भी

Ravi Kant Dixit | Apr 02, 2026, 22:16 IST
Share
03-5
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम उठाते हुए अपने मीडिया विभाग (Media Department) को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी मीडिया और मैसेजिंग के मोर्चे पर भी काम कर रही है। पार्टी ने अपनी रणनीति के तहत जंबो मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है, इसमें 89 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं हैं।
प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपनी नई टीम में 32 प्रदेश प्रवक्ता बनाए हैं, जबकि 41 नेताओं को मीडिया पैनलिस्ट की भूमिका दी है। इसके अलावा 6 सदस्य मीडिया विभाग में शामिल किए गए हैं। 9 नेताओं को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। यानी कुल मिलाकर बीजेपी ने एक ऐसी फौज तैयार की है, जो हर प्लेटफॉर्म यानी टीवी, सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर पार्टी की बात रखेगी।

हर क्षेत्र को साधने की कोशिश

टीम के गठन में संख्या के साथ सियासी संतुलन पर भी ध्यान दिया गया है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से चेहरों को शामिल किया गया है, ताकि हर इलाके की आवाज पार्टी के पक्ष में उठे। साथ ही जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश नजर आती है। प्रदेश के चारों बड़े शहरों के नेताओं को ज्यादा तवज्जो दी गई है। CM डॉ.मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से पांच नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है, इनमें सनवर पटेल, राजेंद्र भारती, गुलरेज शेख, रूप पमनानी और विवेक गुप्ता का नाम शामिल है। वहीं, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.हितेश वाजपेयी फिर प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।

MP में कांग्रेस की एक मात्र राज्यसभा सीट पर संकट, बीजेपी ने ‘ब्रह्मास्त्र’ चलाया तो पलट जाएगा पूरा खेल

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

11 विधायकों को टीम में लिया

सबसे दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी ने 11 विधायकों को भी प्रवक्ता की भूमिका में उतार दिया है। यानी अब संगठन के नेता ही नहीं, सीधे जनता के बीच से चुने गए जनप्रतिनिधि भी पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे। इन विधायकों में बुरहानपुर से अर्चना चिटनिस, सीधी से कुंवर सिंह टेकाम, महू से ऊषा ठाकुर, कटंगी से गौरव पारधी, बरगी से नीरज सिंह लोधी, मुड़वारा से संदीप जायसवाल, सिहोरा से संतोष बरकड़े, नीमच से दिलीप सिंह परिहार, टिमरनी से संजय शाह, सारणी से योगेश पंडाग्रे और पंधाना से छाया मोरे शामिल हैं।

एमपी बीजेपी का नया नियम: कार्यकर्ता सीधे अब मंत्री से नहीं मिल सकते, सांसद-विधायक का पत्र जरूरी

बंगाल में गरजे एमपी के सीएम मोहन यादव, बोले- यह चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है

Tags:
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • सोशल मीडिया
  • ऊषा ठाकुर
  • डॉ.मोहन यादव
  • अर्चना चिटनिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि