MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 02, 2026, 21:05 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, 6 अप्रैल से रोज होगी भोजशाला केस में सुनवाई, एमपी ओबीसी आरक्षण केस: 27 से 29 अप्रैल तक होगी सुनवाई, इंदौर में 129 करोड़ का पेट्रोल-डीजल घोटाला। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

6 अप्रैल से रोज होगी भोजशाला केस में सुनवाई, जल्द आएगा फैसला

इंदौर हाईकोर्ट में भोजशाला केस ने फिर रफ्तार पकड़ी है। गुरुवार को इस केस पर अहम फैसला लिया गया। हाईकोर्ट इंदौर डबल बेंच ने तय किया कि अब सुनवाई ( Dhar Bhojshala case hearing ) रोज होगी। यह मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। अब लोग इसके फैसले का इंतजार कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

OBC आरक्षण केस: 27 से 29 अप्रैल तक होगी सुनवाई, अब टालने की गुंजाइश खत्म

गुरुवार, 02 अप्रैल को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण मामले की सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट कर दिया कि अब मामले की सुनवाई किसी भी स्थिति में टाली नहीं जाएगी।

कोर्ट ने 27, 28 और 29 अप्रैल को लगातार तीन दिन की सुनवाई करने को कहा है। साथ ही कहा कि इन दिनों में पूरे दिन इस मामले पर ही बहस होगी। इससे साफ संकेत मिल गए हैं कि अब यह मामला अंतिम चरण में पहुंच चुका है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में 129 करोड़ का पेट्रोल-डीजल घोटाला, 7 व्यापारियों पर FIR दर्ज

इंदौर के मांगलिया इलाके में स्थित भारत पेट्रोलियम के डिपो से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। मामला 129 करोड़ 55 लाख रुपए की धोखाधड़ी का है। इसमें शहर के सात व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों ने कंपनी के लॉयल्टी ऐप और फ्लीट कार्ड सिस्टम की तकनीकी खामी का फायदा उठाया है। पैसा दिए बिना डीजल और पेट्रोल भरवाते रहे। पुलिस ने उनके खिलाफ साइबर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विधायक संजय पाठक पर दर्ज होगा क्रिमिनल कंटेंप्ट केस, जज को फोन करने के मामले में हाईकोर्ट सख्त

कटनी के सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष दीक्षित के जरिए दायर याचिका से यह पूरा मामला सामने आया है। यह मामला माइनिंग से जुड़ा था, जिसमें विधायक संजय पाठक के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। सुनवाई के दौरान एक ऐसा घटनाक्रम हुआ था, जिसने पूरे न्यायिक तंत्र को झकझोर दिया था। इसके बाद मामला सीधे हाईकोर्ट (jabalpur highcourt) तक पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सरेंडर से पहले लॉरेंस के गुर्गे की धमकी, गलत काम करोगे तो छोड़ेंगे नहीं

मध्यप्रदेश के नागदा में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी की पहचान राजपाल के रूप में हुई है। उसने अपने गांव रत्न्यखेड़ी में सरेंडर किया और मीडिया से बात करते हुए खरगोन के व्यापारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर 16 मार्च को हुए फायरिंग की साजिश का खुलासा किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर से हटा सर्विस रोड का प्रस्ताव, किसानों की बड़ी जीत

इंदौर से उज्जैन के बीच बनने वाली ग्रीन फील्ड सड़क अब बदले हुए स्वरूप में दिखेगी। सरकार ने किसानों की मांग मानते हुए बड़े बदलाव को मंजूरी दे दी है। अब यह सड़क जमीन के बराबर बनाई जाएगी। इस फैसले के बाद 77 किमी लंबी सर्विस रोड का प्रस्ताव हटा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में नर्मदा चौथे चरण के लिए मोहन सरकार ने 1530 करोड़ लोन लेने की मंजूरी दी

इंदौर में पानी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नर्मदा के चौथे चरण के लिए मोहन सरकार से लोन लेने की मंजूरी मिल गई है। इससे शहर के भविष्य की बड़ी जरूरत पूरी होगी। यह प्रोजेक्ट इंदौर के लिए अहम माना जा रहा है। इससे साल 2047 तक की पानी की जरूरत पूरी हो सकेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

बीजेपी नेता सत्तन के कुर्सी कांड को कांग्रेस में शामिल बेटी ने बताया साजिश

इंदौर में सीएम कार्यक्रम में बीजेपी नेता का कुर्सी कांड विवाद में अब उनकी बेटी भी मैदान में आई है। अब इस मुद्दे पर नए आरोप सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के 18 जिलों में नए कार्यालय बनाएगी BJP, 46वें स्थापना दिवस पर एक साथ होगा भूमिपूजन

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के 18 जिलों में एक साथ नए जिला कार्यालयों का निर्माण करने जा रही है। सोमवार 6 अप्रैल को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस है और इसी दिन सभी 18 जिलों में एक साथ भूमिपूजन किया जाएगा। यह वही जिले हैं जहां अब तक पार्टी के पास खुद के स्थायी कार्यालय नहीं थे। पार्टी ने इन जिलों में या तो अपने वित्तीय संसाधनों से जमीन खरीदी है या राज्य सरकार से लीज पर ली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा, विधायकी खतरे में

एमपी टॉप न्यूज: बुधवार को दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दोषी करार दिया था। गुरुवार, 02 अप्रैल को एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई है। साथ ही जमानत भी दे दी। उन पर बैंक एफडी घोटाला मामले में आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप थे। सह-आरोपी बैंक लिपिक रघुवीर प्रजापति को भी दोषी ठहराया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के IMS में MBA के छात्रों से 300 बार लिखवाया- मैं नकल नहीं करूंगा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में यह मामला सामने आया है। यहां के IMS संस्थान में परीक्षा के दौरान घटना हुई। कुछ छात्रों पर नकल का शक जताया गया, जिसके बाद पूरी क्लास को रोका गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • ओबीसी आरक्षण
  • लॉरेंस बिश्नोई
  • संजय पाठक
  • भोजशाला
  • देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी
  • कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा