13 को ही फाइनल हो गई थी बीजेपी की दूसरी लिस्ट, बस भोपाल में PM के कार्यक्रम का था इंतजार

Vikram Jain | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
13 को ही फाइनल हो गई थी बीजेपी की दूसरी लिस्ट, बस भोपाल में PM के कार्यक्रम का था इंतजार
13 को ही फाइनल हो गई थी बीजेपी की दूसरी लिस्ट, बस भोपाल में PM के कार्यक्रम का था इंतजार

मप्र विधासनभा चुनाव के लिए BJP ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में भी पहली सूची की तरह 39 नाम घोषित किए गए

BHOPAL. मप्र विधासनभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में भी पहली सूची की तरह 39 नाम घोषित किए गए। इसमें 3 केंद्रीय मंत्रियों को भी मैदान में उतारा गया है। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया गया है। यह लिस्ट काफी पहले फाइनल हो गई थी। लिस्ट जारी करने के लिए बीजेपी को केवल जन आशीर्वाद यात्रा के समापन का इंतजार था। जन आशीर्वाद यात्रा के समापन और सोमवार को भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के बाद बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

पहले 60 नाम होने की थी सूचना

पहले यह सूचना थी कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 60 से अधिक नाम भेजे गए हैं, लेकिन केंद्रीय नेताओं से विचार विमर्श के बाद यह लिस्ट फाइनल की गई है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी इसके बारे में संकेत दे दिया था। उन्होंने शनिवार को कहा था कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट तैयार हो गई है। इसे जल्द जारी किया जाएगा। दोनों लिस्ट को मिलाकर अब तक बीजेपी के 78 प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में फैसला

13 सितंबर को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें बीजेपी की दूसरी लिस्ट को हरी झंडी दी गई थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

17 अगस्त को जारी हुई थी पहली लिस्ट

इससे पहलें बीजेपी ने 17 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Madhya Pradesh Legislative Assembly elections
  • second list of BJP candidates released
  • Central Election Committee's decision
  • tickets to 3 Union Ministers
  • मप्र विधासनभा चुनाव
  • BJP प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी
  • केंद्रीय चुनाव समिति का फैसला
  • 3 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज