बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कांग्रेस पर दागे कई सवाल, पूछा- राफेल विमान खरीदी को 10 साल तक क्यों टाला ?

Jitendra Shrivastava | Nov 16, 2023, 24:00 IST
Share
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कांग्रेस पर दागे कई सवाल, पूछा- राफेल विमान खरीदी को 10 साल तक क्यों टाला ?
बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ने कांग्रेस पर दागे कई सवाल, पूछा- राफेल विमान खरीदी को 10 साल तक क्यों टाला ?

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता व खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने भी कांग्रेस पर निशना साधा और कांग्रेस से कई जवाब मांगे हैं।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को वोटिंग होना है। इस चुनाव में बीजेपी के कई नेताओं ने ताकत झोंकी है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता व खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू ने भी समय-समय पर कांग्रेस पर निशना साधा और कांग्रेस को लेकर कई सवाल उठाए हैं और जवाब मांगे हैं। गोविंद मालू ने सवाल उठाया कि रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के 17 लोगों पर बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा रोड पर 850 करोड़ की 33.37 एकड़ से अधिक की शासकीय भूमि की अफरा-तफरी का आरोप था। 2350 पृष्ठों के दस्तावेज न्यायमूर्ति एसएन ढींगरा को भी सौंपे गए थे। क्या हुआ इस मामले का ? साथ ही मालू ने पूछा कि राफेल विमान खरीदी को कांग्रेस सरकार में इसलिए 10 साल तक टाला जाता रहा। क्योंकि हथियार डीलर संजय भंडारी ने राफेल विमान सौदेबाजी में फ्रांस की कंपनी डेसॉल्ट का भारत में ऑफसेट पार्टनर बनाने के लिए दबाव था। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के संजय भंडारी से क्या ताल्लुकात है ? मालू ने यह भी पूछा कि कांग्रेस ने बापू के उसूलों को सूली पर क्यों लटकाया?

खड़गे को लेकर सवाल

गोविंद मालू ने खड़गे को लेकर भी सवाल उठाया है। मालू ने पूछा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अध्यक्ष हैं लेकिन केवल महासचिव प्रियंका वाड्रा पर और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ही फोकस क्यों किया जाता है ? जबकि अन्य कई महासचिव भी हैं दलित अध्यक्ष को भी रबर स्टाम्प बना रखा हैं, यह कौन सा दलित सम्मान है ?

जाकिर नाईक शांति दूत कैसे ?

गोविंद मालू ने दिग्विजय सिंह पर भी सवाल दागा है। मालू ने पूछा है कि इस्लामी प्रचारक जाकिर नाईक के तार हाफिज सईद से जुड़े हैं। क्योंकि दोनों रत्नागिरी महाराष्ट्र के थे यह जानकारी 2006 के अक्टूबर में मुंबई पुलिस ने दी फिर उसके पीस टीवी की अनुमति किसकी सरकार ने दी और 2012 में उन्हें दिग्विजयसिंह ने शांति दूत कैसे बताया ? मालू ने यह भी पूछा कि विकिलीक्स खुलासे पर अमेरिकी राजदूत के समक्ष राहुल ने क्यों कहा कि भारत के लिए इस्लामी चरमपंथियों की तुलना में हिंदू चरमपंथी ज्यादा घातक है ?

नेहरू पर भी सवाल

गोविंद मालू ने नेहरू पर भी सवाल उठाया। मालू ने सवाल किया कि नेहरू ने 1960 में लियोनार्ड मोस्ले से चर्चा में स्वीकार किया था कि हम थक चुके थे। आयु भी अधिक हो गई थी ऐसे में यदि हम "अखंड भारत" की बात पर अड़े रहते तो स्पष्ट था कि हमें फिर से कारावास में जाना पड़ता फलस्वरूप देश के बंटवारे की योजना ने एक बीच का मार्ग निकाला और हमने उसे स्वीकार कर लिया। क्या यह नेहरू और कांग्रेस की सत्ता लोलुपता नहीं थी जो भारत का विभाजन करने से नहीं चूकी ?

मुस्लिमों के साथ धोखा

गोविंद मालू ने पूछा कि मुसलमानों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस जवाब दे कि मुसलमानों की समस्या सुलझाने में गोपाल समिति की रिपोर्ट मुसलमानों को नौकरियां देने के बारे में 1995 की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट और मुसलमानों की दशा सुधारने के लिए 6 मई 1996 को योजना आयोग की 12 सदस्यीय उप समिति की रिपोर्ट का क्या हुआ ? राजिंदर सच्चर के अध्यक्षता में बनी 7 सदस्य समिति की रिपोर्ट जिसमें मुसलमानों के आर्थिक शैक्षणिक व व्यवसायिक उत्थान के उपाय थे नवंबर 2006 में आई, लेकिन उसके बाद ठंडे बस्ते में डालकर क्या वोट बैंक के साथ धोखा नहीं किया?

गांधी छाप नोटों से प्यार

मालू ने कहा कि प्रियंका कहती हैं हम गांधी के उसूलों पर चले, जनता कहती है कांग्रेस को गांधी से नहीं, गांधी छाप नोटों से प्यार है। गांधी ने तो कहा था कांग्रेस एक आंदोलन का नाम है, इसको भंग कर लोक सेवक संघ बनाकर चुनाव लड़ो। बापू के उसूलों को सूली पर क्यों लटकाया ?

Tags:
  • MP BJP
  • मप्र बीजेपी
  • State spokesperson Govind Malu
  • Malu raised questions on Congress
  • why did Congress postpone the purchase of Rafale aircraft for 10 years?
  • प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू
  • मालू ने कांग्रेस पर दागे सवाल
  • राफेल विमान खरीदी
  • कांग्रेस ने 10 साल क्यों टाला ?
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई