इंदौर की 5 सीटों को लेकर बीजेपी को चिंता, गोपनीय बैठक में बताई मेहनत की जरूरत
Pratibha Rana | Nov 07, 2023, 24:00 IST
इंदौर की 5 सीटों को लेकर बीजेपी को चिंता, गोपनीय बैठक में बताई मेहनत की जरूरत
जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है वहीं बीजेपी को 5 सीटों को लेकर चिंता सताने लगी है ।
संजय गुप्ता, INDORE. जिले की 9 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। इस बीच बीजेपी को 5 सीटों को लेकर चिंता सताने लगी है। सोमवार (7 नवंबर) को बीजेपी द्वारा की गई बंद कमरे की गोपनीय बैठक में यह बात उठी है कि विधानसभा तीन, विधानसभा पांच, राऊ, महू और देपालपुर में पार्टी कमजोर पड़ रही है। यहां मेहनत की जरूरत है। उल्लेखनीय है की द सूत्र के 6 नवंबर को बताए गए सर्वे में भी महू को छोड़कर बाकी ये चार सीट कांग्रेस के खाते में जाते बताई गई थी।
(7 नवंबर) सोमवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष इंदौर आए थे, उनकी बैठक में ही यह बात उठी। दीनदयाल भवन में हुई बंद कमरे की बैठक में उन्होंने एक-एक विधानसभा को लेकर रिपोर्ट ली। इस बैठक के दौरान गोवा गुजरात के प्रवासी कार्यकर्ताओं से भी बात की। चर्चा में सामने आया की महू में नाराज नेता काम नहीं कर रहे है। यहां पर स्थानीय नेता को टिकट देने की मांग उठी थी, बात यहां तक पहुंच गई थी कि बाहर का प्रत्याशी उतारने पर नाराज नेता अपने बीच में से किसी को लाएंगे। हालांकि वह बाद में मान गए, लेकिन अभी पार्टी के लिए बड़े स्तर पर काम करने की बात नहीं आई है। इसी तरह बाकी विधानसभा तीन, पांच, राऊ और देपालपुर के लिए भी कहा गया कि यहां मुकाबला कड़ा है और पार्टी को यहां मेहनत की काफी जरूरत है।
बैठक में यह भी बात उठी कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में विधानसभा तीन और पांच में चुनावी सभा की थी। इन जगहों पर 50-50 हजार लाड़ली बहन है, लेकिन भीड़ में महिलाओं की संख्या काफी कम थी। संतोष ने कहा कि हम लाड़ली बहनो तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
बीजेपी पदाधिकारी ने कहा कि दिवाली पास में आ रही है। इस दौरान हमें अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करना चाहिए और कोई नया प्रयोग करना चाहिए। इससे मतदाताओं को त्योहार के समय अच्छा भी लगे और हमारी बात भी पहुंच जाए। उसके बस 5 दिन बाद ही वोटिंग होना है।
बैठक में यह बात भी सामने आई की विधानसभा 1,2, 4 और सांवेर में पार्टी की स्थिति मजबूत है। यहां हर दिन पार्टी आगे बढ़ रही है, लेकिन पदाधिकारी की चिंता बाकी की 5 सीट अधिक थी।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने ली थी बैठक
लाड़ली बहना अभी भीड़ में नहीं आ रही
दिवाली पर नया प्रयोग करने की सलाह
इन विधानसभा में हमारी स्थिति मजबूत
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman