क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले को बनाया बीजेपी युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री ने उठाए सवाल
Amresh Kushwaha | Apr 14, 2026, 11:35 IST
bjp yuva morcha mp criminal record vice president controversy
मध्यप्रदेश में बीजेपी युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी पर विवाद शुरू हो गया है। आपराधिक रिकॉर्ड और उम्र सीमा उल्लंघन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखा है।
News In Short
- मध्यप्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा की नई 56 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित हुई है।
- धार से उपाध्यक्ष बने जय सूर्या पर आपराधिक रिकॉर्ड का आरोप है।
- 35 साल से ज्यादा उम्र के 10 से अधिक कार्यकर्ताओं को पद दिए गए है।
- पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लिखित शिकायत की है।
- युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर ने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी से इनकार किया है।
News In Detail
MP बीजेपी युवा मोर्चा में अंदरूनी विवाद
56 सदस्यीय इस कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और दो महामंत्री शामिल हैं। नाम घोषित होते ही कई वरिष्ठ नेता नाराज हो गए। पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे कि चयन किस आधार पर हुआ है।
आपराधिक रिकॉर्ड वाले को उपाध्यक्ष
इस पर दत्तीगांव रुके नहीं। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को बाकायदा लिखित पत्र भेजा है। इसमें जय सूर्या समेत कई नामों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। यह पत्र अब पार्टी के भीतर खलबली का सबब बन गया है।
35 साल की उम्र सीमा का उल्लंघन
जिन नामों पर सवाल उठ रहे हैं उनमें प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, विवेक शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शोभित नाथ शर्मा और प्रदेश मंत्री श्रुति सिंह शामिल हैं। इन सभी की उम्र 35 साल से ऊपर होने का दावा किया जा रहा है। इन नामों की सूची सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
पूर्व मंत्री ने खुलकर बोला
यह नाराजगी सिर्फ एक नाम तक सीमित नहीं है। पार्टी के अंदर खुसर-पुसर है कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रही।
युवा मोर्चा अध्यक्ष का जवाब
उम्र सीमा के सवाल पर उनका कहना था कि बाकी सभी पदाधिकारियों की उम्र 35 साल या उससे कम है। दत्तीगांव की शिकायत पर टेलर ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी शिकायत को शीर्ष नेता देखेंगे।
संगठन की साख पर सवाल
पार्टी की गाइडलाइन को नजरअंदाज करने के आरोप गंभीर हैं। वहीं, उम्र सीमा और आपराधिक रिकॉर्ड जैसी बुनियादी शर्तें ही पूरी नहीं होतीं, तो फिर बाकी मानकों पर भरोसा कैसे होगा? यह सवाल अब पार्टी के भीतर जोर से गूंज रहा है।
अब देखना यह होगा कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व इस मामले में क्या रुख अपनाता है। क्या शिकायत पर कोई कार्रवाई होगी या मामला दब जाएगा?
ये खबर भी पढ़िए...
बीजेपी युवा मोर्चा में इंदौर के दावेदार कार डील शिकायत से हुए बाहर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पड़े भारी
भाजपा युवा मोर्चा में ‘पुत्र मोह’ की जंग ! दिग्गजों की खींचतान में अटकी कार्यकारिणी, जमीन पर उठे बड़े सवाल
एमपी बीजेपी में बड़े बदलाव: महिला और युवा मोर्चा को मिले नए अध्यक्ष
मप्र महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में 51 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी, इंदौर को मिले 8 पद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman