बीजेपी का आरोप- पाकिस्तानी गाने से चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस, कांग्रेस बोली- हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री ने की है कॉपी

Jitendra Shrivastava | Sept 18, 2023, 24:00 IST
Share
बीजेपी का आरोप- पाकिस्तानी गाने से चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस, कांग्रेस बोली- हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री ने की है कॉपी
बीजेपी का आरोप- पाकिस्तानी गाने से चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस, कांग्रेस बोली- हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री ने की है कॉपी

विवाद तब शुरू हुआ, जब बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हाल ही में 'जन आक्रोश यात्रा' के लिए जारी गीत 'चलो, चलो कांग्रेस के संग चलो' में 'चलो इमरान के साथ' की नकल की है।

BHOPAL. कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा 19 सितंबर से राज्य के सात स्थानों से निकलने वाली है। प्रदेश में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। विवाद तब शुरू हुआ, जब बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई के सचिव राहुल कोठारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हाल ही में 'जन आक्रोश यात्रा' के लिए जारी गीत 'चलो, चलो कांग्रेस के संग चलो' में 'चलो इमरान के साथ' की नकल की है, जो कि पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ का थीम सांग है।

कांग्रेस पाकिस्तान के संगीत को भी अपनाने लगी है

बीजेपी की मध्य प्रदेश इकाई ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर कांग्रेस के चुनाव अभियान गीत के साथ पाकिस्तानी पार्टी के थीम सांग का वीडियो साझा किया। कोठारी ने आरोप लगाया, अब तक कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में और हिंदुस्तान के विरोध में नारे लगाने वालों को अपना लेती थी। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई पाकिस्तान के संगीत को भी अपनाने लगी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जन आक्रोश यात्रा के पोस्टर से गायब हैं, लेकिन वह बैकग्राउंड म्यूजिक दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें...

'कांग्रेस सनातन का अपमान करने वालों के साथ', जबलपुर में सीएम शिवराज ने कहा- सोनिया और राहुल गांधी जवाब दें

कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने

उन्होंने कहा कि यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। उन्होंने दावा किया कि यह कोई बड़ी बात नहीं होगी, अगर कांग्रेस का झंडा जल्द ही पूरी तरह हरा हो जाए। बीजेपी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया-सामने। मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार गाने के लिए कांग्रेस ने पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के थीम सांग को ही चुरा लिया। कांग्रेस की 'चोरी' की आदत पुरानी है, लेकिन पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों? जवाब दे कांग्रेस।

ये भी पढ़ें...

महाकाल के भ्रष्टाचार और ओंकारेश्वर को बाढ़ में डुबोने के दोषी हैं शिवराज, सरकार बनने के बाद पहली बैठक में खुलेगी फाइल, लगान फिल्म से लिया है यात्रा का थीम सांग

कांग्रेस ने किया पलटवार

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा, दुर्भाग्य से, जो लोग पाकिस्तान के मित्र हैं, वे कांग्रेस के प्रचार गीत पर आपत्ति जता रहे हैं। चुनावी फायदा लेने के लिए सेना के जवानों को शहीद करवाने वालों ने एक गाने पर आपत्ति जताई है। मिश्रा ने कहा कि बीजेपी शायद भूल गई है कि बिना निमंत्रण के पाकिस्तान कौन गया था और किसने अपने शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में बीजेपी छोड़ टंडन बोले- सिंधिया से लगाव खत्म, 23 सितंबर को कांग्रेस में लौटेंगे, राउ से टिकट नहीं मिलने से मल्हार का भी इस्तीफा

कांग्रेस ने अपनी विश्वसनीयता खो दी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी 'जन आक्रोश यात्रा' का प्रचार गीत पाकिस्तान से चुराया है। उन्होंने आरोप लगाया, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कमलनाथ के 'चलो चलो' कहने की वजह से अपनी विश्वसनीयता खो दी थी। जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 'चलो चलो' कहने जा रही है।'

मिश्रा जी, इतनी पाकिस्तान परस्ती कहां से लाते हो

दूसरी तरफ, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने बीजेपी पर राजस्थान और हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान पाकिस्तानी पार्टी का थीम सांग चुराने का आरोप लगाया। बबेले ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, बीजेपी का एक ही मंत्र चोरी और सीनाजोरी। पाकिस्तान के इमरान खान (की पार्टी) का गाना हरियाणा की बीजेपी सरकार के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कॉपी किया है। फिल्म विशेषज्ञ नरोत्तम मिश्रा जी दोनों गाने सुनो और बताओ इतनी पाकिस्तान परस्ती कहां से लाते हो।

मप्र में कांग्रेस-बीजेपी निकाल रही हैं यात्राएं

कांग्रेस ने 17 सितंबर को 'चलो, चलो...' गीत रिलीज किया। यात्रा के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और दलितों और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे विभिन्न मुद्दों को उजागर करने के लिए 15 दिनों में मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में 11,400 किमी की दूरी तय करने की उम्मीद है। बीजेपी ने लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए पहले ही 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू कर दी है। विभिन्न स्थानों से निकाली जा रही यात्राओं का समापन 25 सितंबर को भोपाल में होगा।

Tags:
  • Madhya Pradesh BJP's allegation
  • Pakistani song
  • Congress's election campaign
  • Deputy Chief Minister of Haryana government copied it
  • मध्यप्रदेश बीजेपी का आरोप
  • पाकिस्तानी गाना
  • कांग्रेस का चुनाव प्रचार
  • हरियाणा सरकार के उप मुख्यमंत्री ने की कॉपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई