ग्वालियर की महिलाएं बनाएंगी ब्रिटानिया बिस्किट, कंपनी खोलेगी फैक्टरी
Dolly patil | Oct 25, 2024, 17:39 IST
ब्रिटानिया कंपनी
ग्वालियर में ब्रिटानिया कंपनी की यूनिट खुलने से महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जानकारी साझा की।
ग्वालियर में ब्रिटानिया कंपनी की एक नई यूनिट का शुभारंभ होने जा रहा है। इस यूनिट की विशेष बात यह है कि इसका संचालन पूरी तरह से महिलाएं करेंगी। इस बात कि जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने X अकाउंट पर ट्वीट कर दी है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीट में लिखा, ग्वालियर की सभी महिलाओं-बहनों के लिए सुखद समाचार है। ब्रिटानिया अब उत्तर भारत में अपनी पहली यूनिट ग्वालियर में स्थापित करने जा रही है, जिसका संचालन महिला विंग करेगी। इससे संपूर्ण अंचल की लाड़ली बहनों के लिए रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस घोषणा ने पूरे ग्वालियर में खुशियों की लहर दौड़ा दी है, क्योंकि इससे न केवल महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा।
ग्वालियर की निवासी दीप्ति ने कहा कि मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद करना चाहती हूं, उन्होंने ग्वालियर में रोजगार लाने की बात को पूरा किया है। ब्रिटानिया की यूनिट अब ग्वालियर में खुल रही है, जो हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। यह सिर्फ एक उद्योग नहीं, बल्कि हमारे लिए एक नई शुरुआत है।
Jyotiraditya scindia के इस काम से खुश हैं Elon Musk | तारीफ करते नहीं थक रहे
ग्वालियर में ब्रिटानिया की यूनिट का खुलना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देगा। यह निश्चित रूप से ग्वालियर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा। महिलाएं इस यूनिट के माध्यम से अपने कौशल को निखारने और नए अनुभव प्राप्त करने में सक्षम होंगी। इससे पूरे क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
महिला करेंगी संचालन
ग्वालियर की सभी महिलाओं-बहनों के लिए सुखद समाचार!
नामी कंपनी, ब्रिटानिया अब उत्तर भारत में अपनी पहली यूनिट ग्वालियर में स्थापित करने जा रही है, जिसका संचालन महिला विंग करेगी। इससे संपूर्ण अंचल की लाड़ली बहनों के लिए रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 24, 2024
महिलाओं की प्रतिक्रिया
Jyotiraditya scindia के इस काम से खुश हैं Elon Musk | तारीफ करते नहीं थक रहे
ग्वालियर का विकास
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava