भोपाल से हटाया जाएगा BRTS, रिपोर्ट में ये बिंदु शामिल, आज CM मोहन यादव देखेंगे प्लान...
Pratibha Rana | Dec 29, 2023, 24:00 IST
भोपाल से हटाया जाएगा BRTS, रिपोर्ट में ये बिंदु शामिल, आज CM मोहन यादव देखेंगे प्लान...
भोपाल BRTS (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को हटाने के लिए 4 प्लान तैयार हो गए हैं। जिन्हें शुक्रवार को मुख्य सचिव वीरा राणा के सामने पेश किया जा सकता है।
BHOPAL. लोगों की मांग और सुविधा के लिहाज से मध्यप्रदेश की नई सरकार ने नया फैसला ले लिया है। राजधानी में अब बीआरटीएस टूटने वाला है। 13 साल पहले कुल 360 करोड़ रुपए में बीआरटीएस कॉरिडोर बना था। अब इसे हटाने में करीब 15 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 360 करोड़ रुपए इस कॉरिडोर के मेंटेनेंस् पर हर साल लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। भोपाल BRTS (Bus Rapid Transit System) को हटाने के लिए 4 प्लान तैयार किए गए हैं।
दरअसल सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को जब कॉरिडोर पर चर्चा शुरू हुई थी तो दो मंत्री, दो विधायक और महापौर ने हटाने की बात कही। हालांकि से इससे पहले कई मंत्री और विधायक इसे हटाने की पैरवी कर चुके हैं। सीएम ने तीन दिन में कॉरिडोर हटाने का डीटेल प्लेन मंगवाया था, जो अब तैयार हो गया है। आज पहले इस प्लेन को मुख्य सचिव वीरा राणा के सामने प्रजेंटे किया जाएगा। इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव इसे देखेंगे। वहीं सीएम के साथ-साथ मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी भी इसे देखेंगे।
2009-2010 में शिवराज सरकार में मिसरोद से बैरागढ़ तक लगभग 24 किमी लंबा बीआरटीएस कॉरिडोर बनाया गया था। तब इस पर 360 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) और नगर निगम ने 13 साल में कॉरिडोर के रख रखाव पर लाखों रुपए खर्च कर चुका है। इस सबके बावजूद कॉरिडोर से गुजरने वाले लाखों लोगों के लिए यह मुसीबत बना रहा। इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स ऑफ इंडिया (ITPI) के जनरल सेक्रेटरी वीपी कुलश्रेष्ठ का कहना है कि भोपाल में बीआरटीएस बना ही गलत है। शहर की सबसे मुख्य रोड पर BRTS बना दिया गया, लेकिन इसे आसपास की कॉलोनियों से कनेक्ट नहीं किया गया। शहर की सबसे प्रमुख सड़क होने के कारण स्वाभाविक रूप से फ्लाईओवर भी वहीं आए और डेडिकेटेड कॉरिडोर को हटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। अब मेट्रो भी आ रही है, ऐसे में BRTS को हटा देना ही ठीक है।
BRTS हटाने के लिए 4 प्लान तैयार
ये है BRTS हटाने के प्वाइंट
- संत हिरदाराम नगर और होशंगाबाद रोड पर सबसे पहले कॉरिडोर हटेगा। कार्रवाई कब से शुरू होगी और एक दिन में कितना हटेगा। ये सब चीजें प्लान में डीटेल में शामिल है।।
- रोशनपुरा, कमला पार्क, कोहेफिजा एरिया से कॉरिडोर हटाने का प्लान भी बना है।
- कॉरिडोर को रात में हटाने पर विचार हो रहा है। ताकि दिन में किसी को भी एक जगह से दूसरी जगह में जाने के लिए मुश्किल ना हो।
- कॉरिडोर को हटाने के बाद तुरंत लेन ठीक करने का प्लान भी रिपोर्ट में रहेगा।
13 साल पहले शिवराज सरकार में बना था BRTS
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman