36 दिन बाद पश्चिम बंगाल में मिलीं BSF की लापता लेडी कॉन्स्टेबल, पूछताछ में खुलेंगे कई राज
Pratibha ranaa | Jul 12, 2024, 13:38 IST
bsf
लेडी कॉन्स्टेबल आकांक्षा निखर जबलपुर और शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली हैं। बीएसएफ ने बिलौआ थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब आखिरकार 36 दिन बाद BSF की लापता लेडी कॉन्स्टेबल पश्चिम बंगाल में मिल गई हैं।
BSF की Gwalior अकादमी से 36 दिन पहले ग़ायब हुई दो लेडी कॉन्स्टेबल आखिरकार मिल गई हैं। कॉन्स्टेबल शहाना खातून और आकांक्षा निखर रहस्यमयी तरीके से लापता हुई थी। आकांक्षा की मां ने अपहरण का आरोप लगाया था। तब से बीएसएफ, ग्वालियर पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार दोनों की तलाश में थी। अब दोनों कॉन्स्टेबल पश्चिम बंगाल में मिल गई हैं।
कॉन्स्टेबल शहाना खातून और आकांक्षा निखर 6 जून को अचानक रहस्यमय तरीके से बीएसएफ अकादमी से लापता हो गई थीं। बीएसएफ अकादमी की तरफ से बिलौआ थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तब से दोनों की तलाश जारी थी।
इस मामले में पुलिस थाने में शहाना पर आकांक्षा के अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई थी। बीएसएफ की महिला कांस्टेबल आकांक्षा की मां उर्मिला निखार 2 जुलाई को ग्वालियर SP ऑफिस पहुंची थी।
यहां उन्होंने बंगाल निवासी बीएसएफ महिला कांस्टेबल शाहाना खातून पर अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। उर्मिला निखार ने बताया था कि उसकी बेटी बीएसएफ में 2021 से तैनात है। 2023 में बंगाल के मुर्शीदाबाद की शाहाना खातून से उसकी पहचान हुई। बता दें, दोनों टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में अच्छी दोस्त बन गई थीं।
उर्मिला ने बताया था कि वह 13 जून को अपने बेटे को लेकर मुर्शिदाबाद पहुंची, 14 जून को शाहाना के परिवार वालों के पास पहुंचकर अपनी बेटी आकांशा से मिलने की गुजारिश की, लेकिन उन लोगों ने कुछ भी नहीं बताया था। शहाना की बहन सहित अन्य परिजनों को आरोपी बनाया गया था। वहीं 6 जुलाई की सुबह एक टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद रवाना हुई थी। दोनों ट्रेनर की आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में मिली थी।
जानकारी के मुताबिक, महिला कांस्टेबल अपने मोबाइल का डाटा डिलीट कर हॉस्टल में छोड़ गई थी। दोनों प्रशिक्षकों की आखिरी लोकेशन पश्चिम बंगाल के बहरामपुर स्थित बीकन अस्पताल के पास की मिली थी। वह बात करने के लिए कई नंबर उपयोग कर रहीं थी।
आखिरी बार दोनों लेडी कॉन्स्टेबल को 6 जून 2024 को देखा गया था। लेडी कॉन्स्टेबल आकांक्षा निखर जबलपुर और शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली हैं।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
6 जून को अचानक हुई थी लापता
शहाना पर आकांक्षा के अपहरण की एफआईआर
यहां उन्होंने बंगाल निवासी बीएसएफ महिला कांस्टेबल शाहाना खातून पर अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। उर्मिला निखार ने बताया था कि उसकी बेटी बीएसएफ में 2021 से तैनात है। 2023 में बंगाल के मुर्शीदाबाद की शाहाना खातून से उसकी पहचान हुई। बता दें, दोनों टेकनपुर बीएसएफ अकादमी में अच्छी दोस्त बन गई थीं।
शहाना के परिजनों को भी बनाया था आरोपी
मोबाइल से डाटा किया डिलीट
आखिरी बार दोनों लेडी कॉन्स्टेबल को 6 जून 2024 को देखा गया था। लेडी कॉन्स्टेबल आकांक्षा निखर जबलपुर और शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली हैं।
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava